अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल



लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर में स्थित एफसीआई गोदाम के ठीक सामने शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के नेबुआ गावँ निवासी बृजेश पुत्र रामानन्द (34वर्ष) अपने पत्नी प्रियंका देवी (27वर्ष) के साथ नौरंगिया से घर जा रहे थे तभी कप्तानगंज थानाक्षेत्र के नारायण भड़सर गांव निवासी एक ही बाइक पर सवार विनय पुत्र मिथिलेस, सतेंद्र पुत्र रामबरन और चिनकू पुत्र पृथ्वी के द्वारा ओवरटेक करते समय आपस मे टकरा कर अनियंत्रित हो गए, ठीक उसी समय नौरंगिया से खड्डा को तरफ जा रहे तेज गति के अज्ञात वाहन ने नियंत्रण खोते हुए दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन और एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही पीआरबी, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजवा दिया जहा उनका इलाज जारी है, घायलों की हालत गंभीर बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार वाहन का अतिशीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़