कांग्रेस पार्टी की न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के ब्लॉक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी 2021 को कोटवां बाजार में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान का कार्यक्रम कोटवा बाजार में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता मे हुई। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और प्रदेश सचिव कौशल त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान दौर में केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं की सामाधान को बेखबर है। दिल्ली के बार्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का उत्पीड़न करके उनका मनोबल तोड़ने का षड्यंत्र किया जा रहा है। चूंकि देश के अन्य जगहों पर  अनेको प्रकार के समस्याओं से किसानों को जुझना पड़ रहा है। जिससे आए  दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जबकि मौजूदा सरकार कृषि कानून के सहारे पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। वर्तमान दौर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पर आने वाले समय में हम सब इस जन विरोधी सरकार की नीतियों को आम जनमानस में उजागर करके इसका करारा जवाब  देंगे जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के अनुसार हम सब पार्टी में टूटियां को दुर करते संगठन को ग्राम पंचायत स्तर पर सगंठित कर सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे चूंकि आज तक जितने भी विकास के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, सभी कांग्रेस पार्टी की  ही देन है। अनेको वक्ताओं ने भी अपने अपने संबोधन में देश और प्रदेश सरकार के नीतियों का विरोध किया।  कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आफताब आलम ने किया,
इस बैठक में मुख्य रूप से आनंद मणि, ब्यास ओझा, हिमांशु मिश्रा, अवधेश सिंह, सन्तोष कन्नौजिया, भगवंत कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, रतन मद्धेशिया, खुशीलाल शर्मा, अशोक सिंह, विजेंद्र मल्ल, लालबाबू, राजीव सिंह, जितेंद कन्नौजिया, ब्रम्हानंद सिंह, अजय यादव, सुरेश उपाध्याय, अमित मिश्रा, आदित्य तिवारी, परशुराम यादव व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं साहित्य तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन