चुनावी रंजिश में किसानों की दस कट्ठा में लगी गन्ना की फसल को किया बर्बाद

संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार पंचायत के चैनपुर गांव के चार किसानों के लगभग 10 कट्ठा भूमि में लगी गन्ना की फसल को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा बर्बाद करने का मामला प्रकाश में आया है। बताते हैं कि उक्त गांव के किसान प्रेमचंद साह, मदन साह, विक्रम साह व इन्द्रासन साह गंडक नहर के पास डीह सरेह में गन्ना की फसल लगाए थे सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने उनकी लगभग 10 कट्ठा भूमि में लगी फसल को काटकर बर्बाद कर दिया है। किसानों ने बताया कि इस बर्बादी का सीधा संबंध चुनावी रंजिश से है। वही फसल बर्बाद की घटना की खबर सुनकर नव निर्वाचित सरपंच के पति जगरनाथ यादव मौके पर पहुंचकर किसानों की बर्बाद गन्ना की फसल देखा व संबंधित किसानों को आश्वासन दिया कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों को पता लगा लिया जाएगा साथ ही किसानों को आश्वस्त किया कि जैसे चंदरपुर रतवल पंचायत में अपने कार्यकाल के दौरान किसानों के फसल की सुरक्षा कराये हैं। वह कहानी पतिलार पंचायत में भी दुहराई जाएगी किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा किसानों की गाढ़ी कमाई के बाद फसल तैयार होती है। पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही चुनावी  रंजिश भी सामने आना शुरु हो गया है। श्री यादव ने  पंचायत के लोगों से आग्रह किया कि शरारती तत्वों को उभरने से रोकें वैसे तत्व सबके दुश्मन हैं। वही फसल बर्बादी तो सबसे बड़ी शर्मनाक घटना है।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन