बिहार दिवस के अवसर पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संजय कुमार पाल की रिपोर्ट
बिहार: बगहा प0 चम्पारण बिहार दिवस पर बगहा अनुमंडल के विभिन्न मध्य व उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौतरवा के प्रधानाध्यापक ललन प्रसाद ने बताया कि सुबह में बिहार दिवस के स्लोगन के साथ प्रभात फेरी लगाया गया फिर विद्यालय में बिहार गीत, राष्ट्र गान के साथ बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई।विद्यालय के शिक्षिका अंकिता कुमारी, अजय कुमार यादव, चंद्र मोहन यादव आदि ने बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराया अंत में प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बिहार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वही बिहार गीत ""मेरी रफ्तार पर सूरज की किरण नाज करे"गीत से विद्यालय का परिसर गूंज उठा। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य पंचायतों के मध्य व उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में भी बिहार दिवस मनाया गया।
Comments
Post a Comment