बगहा के बथुवरिया थाना परिसर मे भूमि सबंधित विवादित मामलों का की गई निपटारा

प्रमोद साह कि रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी  चम्पारण बगहा दिनांक 07 अगस्त 2022 को बगहा पुलिस जिला के अंतर्गत बथुवरिया थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित कर शनिवार को लगभग एक दर्जन से अधिक भूमि संबंधित विवादित मामलों की सुनवाई की गई जिसमें दो वर्षों से विवादित मामलों का निष्पादन किया गया थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार मे बथुवरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व राजस्व कर्मचारी ललितेश्वर शर्मा शामिल रहे राजस्व कर्मचारी व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बताया कि जनता दरबार में लगभग एक दर्जन भूमि संबंधित विवादित मामलों की सुनवाई करते हुए दो विवादों का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि इस क्रम में तीन से अधिक नये मामले आये तथा दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए निष्पादन किया गया राजस्व कर्मचारी ने बताया कि जिलाधिकारी प चम्पारण के आदेश के आलोक में प्रत्येक शनिवार को समाधान दिवस पर जनता दरबार आयोजित कर भूमि संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए निष्पादन किया जाता हैं। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में फरियादी जनता दरबार में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ