ब्लाक नेबुआ नौरंगिया में कराया गया सामुहिक विवाह

 लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया में सामाजिक समरसता और सरकारी कल्याण योजनाओं की सफलता का मजबूत संदेश देता है समारोह में 238 हिंदू एवं 27 मुस्लिम जोड़ों ने सहभागिता कीबजिससे विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सद्भाव की मिसाल देखने को मिली।ल समारोह के दौरान एक विशेष पल तब आया जब एक दृष्टिबाधित जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया उनकी शादी के बाद वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की खुशी देखते ही बनती थी कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने किया मंच पर नोडल पर्यवेक्षक व जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे  ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव भाजपा नेता अजय गोविंद शिशु मंडल अध्यक्ष सर्वजीत गुप्ता नेबुआ नौरंगिया व खड्डा के विकास खंड अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव तथा वरिष्ठ सहायक पुनीत यादव सहित कई सम्मानित जन उपस्थित रहे सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा शादी सेट, गहने कपड़े बर्तन मिठाई सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव के अनुसार यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित किया गया योजना के अंतर्गत: प्रत्येक लाभार्थी को ₹60,000 सीधे बैंक खाते में ₹25000 की सामग्री
तथा ₹15000 शादी खर्च प्रदान किए जाते हैं यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देने और सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है सामूहिक विवाह समारोह न केवल गरीबी उन्मूलन की दिशा में सार्थक पहल साबित हुआ बल्कि इससे सामुदायिक सौहार्द भी मजबूत हुआ है कार्यक्रम में शामिल हजारों लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ