जनपद के समस्त विधान सभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)हेतु कार्यक्रम हुआ जारी


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 06 नवंबर 2025 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 01 जनवरी 2026 की आधार पर जनपद कुशीनगर की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न चरणों में कार्य संपादित किया जाएगा—
गणना अवधि – 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन – 09 दिसम्बर 2025, दावे व आपत्तियों प्रस्तुत करने की अवधि – 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक,  दावे/आपत्तियों का निस्तारण एवं अंतिम तैयारी – 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक, अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन – 07 फरवरी 2026 को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पात्र नागरिक जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या अधिक हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। इसके साथ ही किसी का नाम गलत, दोहरा या निष्कासित करने संबंधी जानकारी होने पर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचन कार्यालय में दावा/आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने हेतु अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने में सहयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ