आवासीय विद्यालय, गोरखपुर में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, पिपरा सहजनवा, जनपद गोरखपुर में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाना है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/बालिकाओं तथा कोविड अवधि में अनाथ हुए बालक/बालिकाओं से 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट अथवा अटल आवासीय विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ समस्त आवश्यक अभिलेख संलग्न कर जिला श्रम कार्यालय, कुशीनगर में जमा करना अनिवार्य होगा श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने विवरण के क्रम में बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत एवं अद्यतन निर्माण श्रमिक, जिनकी सदस्यता दिनांक 30.11.2025 तक वैध हो तथा जिनके अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे।
राज्याश्रित श्रेणी के ऐसे बच्चे जो कोविड से अनाथ हुए हों एवं महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकृत होकर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत पात्र हों कक्षा 6 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का कक्षा 5 उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा जन्मतिथि 01.05.2014 से पूर्व एवं 31.07.2016 के बाद की न हो कक्षा 9 में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी का कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा जन्मतिथि 01.05.2011 से पूर्व एवं 31.07.2013 के बाद की न हो आवश्यक अभिलेख के क्रम में उन्होंने बताया माता/पिता का श्रमिक पंजीयन पहचान पत्र, माता-पिता एवं बच्चे का आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, संबंधित कक्षा का उत्तीर्ण अंकपत्र अथवा अध्ययनरत प्रमाण पत्र (जिस पर UDISE कोड एवं PEN नंबर अंकित हो), बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी www.upbocw.in एवं www.avs.upsdc.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा जिला श्रम कार्यालय, कुशीनगर (रामकोला रोड, शनि मंदिर के सामने, पड़रौना) में संपर्क कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment