आईजीआरएस(जनसुनवाई) में कुशीनगर पुलिस को लगातार तीसरी बार प्राप्त हुआ प्रथम स्थान
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में गोष्ठी कर आईजीआरएस (जनसुनवाई) पर विशेष ध्यान देते हुए सभी थाना प्रभारी/जनपदीय आईजीआरएस सेल को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इन निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना प्रभारी एवं IGRS सेल द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई, जिससे जनपद कुशीनगर पुलिस 135 में से 135 अंक प्राप्त कर माह दिसंबर में भी प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त किया।
Comments
Post a Comment