खतौनी में अंश निर्धारण की त्रुटियों के सुधार हेतु जनपद में विशेष अभियान


एम. ए. हक
कुशीनगर: दिनांक 21 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह द्वारा जनपद की समस्त तहसीलों में खतौनी में खातेदारों/सह-खातेदारों के गाटों के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों एवं लोप के संशोधन/दर्ज कराए जाने हेतु विशेष अभियान संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त अभियान के अंतर्गत प्रत्येक तहसील में रोस्टरवार कार्यक्रम के अनुसार लेखपालों द्वारा ग्रामवार बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में संबंधित राजस्व ग्राम की खतौनी, आकार पत्र ख०पू०-3 एवं अन्य संगत अभिलेखों के साथ खातेदारों/सह-खातेदारों को बुलाकर अंश निर्धारण की स्थिति स्पष्ट की जाएगी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सार्वजनिक स्थलों पर बैनर-पोस्टर लगाए जाएं तथा थाना दिवस एवं तहसील दिवस के अवसर पर भी इसकी जानकारी दी जाए साथ ही जनसूचना एवं संपर्क विभाग के माध्यम से कम से कम दो लोकप्रिय स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कराई जाए बैठकों के दौरान यदि सह-खातेदार पूर्व में दी गई सहमति से वर्तमान में भी सहमत पाए जाते हैं, तो उनसे पुनः सहमति प्राप्त की जाएगी। वहीं लिपिकीय त्रुटियों के कारण यदि अंश निर्धारण गलत हुआ है, तो आवेदन पत्र के माध्यम से संशोधन की कार्यवाही की जाएगी। सहमति न होने की स्थिति में संबंधित अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ आवेदन प्राप्त कर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में उक्त अभियान का कड़ाई से समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराएं, ताकि खातेदारों को त्वरित एवं पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराया जा सके।



Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ