उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में स्थित अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार को गिराने की कार्रवाई
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
जनपद देवरिया में शुरू कर दी गई है. यह मजार रेलवे ओवरब्रिज के पास सरकारी बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई थी. एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को मौके पर तीन बुलडोजर पहुंचाए गए और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई.प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के आदेश के अनुसार की जा रही है. मजार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिस पर एसडीएम और एएसडीएम सदर की अदालत में सुनवाई हो रही थी. कोर्ट ने अपने फैसले में साफ माना कि मजार सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई है।
Comments
Post a Comment