गोंड समाज ने थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन



अजय कुमार गोंड की रिपोर्ट
कुशीनगर: थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी द्वारा दिनांक 22/01/2026 को जिलाधिकारी महोदय जी को गोंड समाज के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया था उसी से संबंधित आज दिनांक 04/02/2026 को कुशीनगर में निवासरत गोंड समाज ने सौंपा अपना ज्ञापन दिग्विजय गोंड जी अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व जिला अध्यक्ष कुशीनगर ने आज गोंड जनजातियों के हक-अधिकार के रक्षा-सुरक्षा के लिये तथा विजय बहादुर थापा के द्वारा जो गोंड समाज का जाति प्रमाण पत्र न जारी किए जाने सम्बन्धीत ज्ञापन दिया गया था उसके विरुद्ध में दिनांक 4-02-2026को जिलाधिकारी महोदय कुशीनगर को गोंड समाज के द्वारा ज्ञापन सौंपा कर थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौधरी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही का मांग किया गया और गोंड समाज ने कहा कि यदि शासन प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो गोंड समाज आंदोलन करेगा ज्ञापन सौंपते वक्त अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ शाखा कुशीनगर उत्तर प्रदेश के वर्तमान जिला अध्यक्ष गोरख गोंड जी एवम् पूर्व जिला अध्यक्ष दिग्विजय गोंड जी साथ में गोंड समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे जिनका नाम विंदेश्वरी गोंड जी (प्रदेश सचिव) मनोज गोंड जी (जिला सचिव) प्रीतम नाथ गोंड जी संतोष खरवार जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय गांधीवादी पार्टी चिनहट, लखनऊ उत्तर प्रदेश) पंकज गोंड जी बृजकिशोर गोंड जी शैलेष गोंड जी रघुवीर गोंड जी रामदुलारे गोंड जी अमरनाथ गोंड जी अजय गोंड जी रामू गोंड जी आदि गोंड समाज के लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ