अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल को SDM खड्डा द्वारा सील किया गया
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत 6 अक्टूबर 2020 को कोटवां बाजार में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों को खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार ने अपने मय फोर्स के साथ पहुंचकर सभी संचालित निजी असप्तलों का निरिक्षण किया जिसमे जांच के दौरान अवैध रूप से पाए गए दो अस्पतालों को सील किया जांच के दौरान निजी अस्पतालों के संचालन में अनियमितता पाई गयी जिसमें निरीक्षण के दौरान एसडीएम खड्डा ने शीतला हॉस्पिटल के उपस्थित डॉक्टर द्वारा आवश्यक डाक्यूमेंट्स न दिखा पाने के कारण एवं बोर्ड पर अंकित डॉक्टर की अनुपस्थिति में हॉस्पिटल को सील कर दिया। तथा हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया लाया गया। जिसमें पकड़ियार बाजार की एक मरीज तथा कोहरगड्डी की एक मरीज थी दूसरा हॉस्पिटल निरीक्षण में नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित एक अपना हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा दिखाए गए दस्तावेज से असंतुष्ट होकर SDM खड्डा ने उस हॉस्पिटल को भी सील कर दिया उन्होंने बताया कि जिन अस्पतालों को सील किया गया है। उनके ऊपर विधिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिससे अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर लगाम लगाया जा सके।
Comments
Post a Comment