ग्राम सभा ढोलहा मुसहरी में 11000हजार तार से आये सम्पर्क से घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत


लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा ढोलहां मुसहरी में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। गांव के बीच से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से 35 वर्षीय तौकीर अहमद की दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तौकीर अहमद ढोलहां चौराहे पर किराने की दुकान चलाते थे। रविवार सुबह करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर खिड़की पर बैठे बंदर को भगाने के लिए मच्छरदानी का पाइप लेकर खड़े थे, तभी अचानक पाइप ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के जनाजे की नमाज स्थानीय मुसहरी मदरसे में अदा की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार से आए हजारों लोग शामिल हुए। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइन को हटाने या सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल