शांति माहौल के बीच नवरात्रि पर्व पर निकली कलश यात्रा

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चंपारण बगहा दिनांक 15 अक्तूबर 2023 को बगहा पुलिस जिले के अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर रविवार को चौतरवा थाना क्षेत्र के सभी मंदिर एव कलश स्थापना का जलभरी यात्रा गंडकी नारायणी नदी के पावन तट से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश में जल भर कर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने दुर्गा पूजा के अलग अलग मंदिर कमेटी कलश स्थापना के अध्यक्ष के नेतृत्व में जय माता दी उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया नवरात्र के पहले दिन या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के साथ मां शैलपुत्री की पूजा आरंभ हुई।इसको लेकर थाना क्षेत्र के अधिकतर मंदिरों व घरों में कलश स्थापना के चलते भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर मां दुर्गा की आराधना की। दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापन कर दुर्गा मां का पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया।चौतरवा थानाध्यक्ष स पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जलभरी यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस अधिकारियों संघ पुलिस बल मौजूद रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन