Posts

अब भारत सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के निर्यात पर लगाई रोक

Image
डॉ0 गौहर अंसारी की रिपोर्ट बिहार: देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, संभावित कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी देश भर में चिंता का माहौल बना हुआ है. इसी बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना वायरस की जांच के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट (Corona Rapid Antigen Testing Kit) के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. दरअसल, लगातार रैपिड एंटीजन टेस्ट के नतीजों को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने 19 मई को रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) का उपयोग करके COVID-19 घरेलू परीक्षण के लिए एक सलाह जारी की थी सिमटोमेटिक कोरोना मरीजों के लिए और पुष्टि किए गए कोरोनावायरस मामलों के तत्काल संपर्क में आने वालों के लिए घरेलू परीक्षण की सलाह दी गई थी, हालांकि अब भारत सरकार ने इसके निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पॉजिटिव मरीज के सीधे सपर्क में आए लोगों के लिए थी RAT होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए थी जो हाल ही में कोरोना के पॉजिटिव मरीज के सीधे सपर्क में आए हों. इसकी जांच होम टेस्ट...

17 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बिहार में नहीं मिला बिजली बिल, जमा करने को मिलेगा समय, कंपनी ने दी राहत

Image
डॉ0 गौहर अंसारी की रिपोर्ट बिहार के 17 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल रहा है। इनमें पटना के छह लाख उपभोक्ता हैं। बाकी उपभोक्ता लगभग छह दर्जन शहरों के हैं। बिल नहीं मिलने के कारण लोग उसे जमा भी नहीं कर पा रहे हैं। सर्वर में आई खराबी को अभी दुरुस्त होने में दो-तीन दिनों का समय लगेगा। इसके बाद ही उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिलेगा और फिर वे उसे जमा कर सकेंगे इसके लिए उनको और समय मिलेगा। हालांकि राज्य के ग्रामीण, अर्धशहरी सहित अन्य इलाकों के एक करोड़ 53 लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल मिलने या जमा करने में कोई परेशानी नहीं है। सर्वर की गड़बड़ी को देखते हुए बिजली कंपनी ने तय किया है कि उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने का समय दिया जाए। कंपनी ने अभी औद्योगिक प्रक्षेत्र के उपभोक्ताओं (एचटी) को मैनुअल बिल दे दिया है। साथ ही व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी मैनुअल बिल दिया जा चुका है। जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को 20 अगस्त से बिल मिलने लगेगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को उसे जमा करने का समय दिया जाएगा। बिल पर ही दर्ज रहेगा कि उपभोक्ता कब तक उसे जमा कर सकेंगे और किस तिथि के बाद उनको जुर्माना के साथ ...

नारायणी प्रेशक्लब की बैठक सम्पन्न

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छितौनी अतिथि गेस्ट हाउस में मंगलवार को दोपहर में हरी प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में नारायणी प्रेस क्लब का बैठक संपन्न हुआ जिसमें पत्रकारों को बताया कि पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। यह तभी संभव है। जब एक पत्रकार एक लक्ष्य को लेकर आदि से लेकर अंत करने तक खबर उठाएं जिससे ब्यूरोक्रेसी को अपनी गलती का एहसास हो जाए और पीड़ित तथा समाज के अंतिम व्यक्ति जिसके लिए संघर्ष किया गया है। उसे न्याय मिले। पत्रकारिता के क्षेत्र में लोग शोहरत के नाम पर आते हैं। जबकि यह तो सेवा करने का है। दौलत अथवा दरबार करने का समय बन गया है। इस अवसर पर नारायणी प्रेस क्लब अध्यक्ष कन्हैया कुमार मणि ने कहा कि हर क्षेत्र में नैतिकता की गिरती हुई स्तर को देखकर पत्रकारिता के स्तर को बनाए रखना नारायणी प्रेस क्लब का मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर सचिव रमाशंकर चौधरी कोषाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ,उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ,महामंत्री सूर्यभान भारती, मंत्री मिराज, संगठन महीला मंत्री हाजरा अंसारी,  उपसंगठन मंत्री रवि प्रकाश, इमरान ...

विद्यालय शिक्षा समीति का पुनर्गठन शान्ति पूर्ण हुआ सम्पन्न

Image
सरताज अंसारी की रिपोर्ट बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 12 अगस्त 2021 को मधुबनी प्रखण्ड के रा0, प्रा0, विद्यालय उर्दहीं रतन टोला में दिनांक 12 अगस्त 2021 को विद्यालय शिक्षा समीति का पुनर्गठन का कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक के अध्यक्षता मे किया गया जिसका विवरण निम्न प्रकार से है। कोटिवार दो दो के क्रम में पिछड़ा वर्ग से उर्मीला देबी वो रीता देबी, अ0 पि0 वर्ग से रिंकी देबी, गीता देबी, अ0 ज0 जाति से फूलपती देबी, निर्मला देबी जिविका समुह से तारा देबी वो सुनैना देबी का चुनाव हुआ तत्पश्चात निर्वाचित महिलाओं के द्वारा सर्व सम्मति से सचिव पद के लिए रिंकी देबी का चुनाव हुआ जिसमे सुनैना देबी अध्यक्ष वि0 शिक्षा सीमित एवं छात्र छात्राओं की माताओं ने तालियां बजाकर धन्यवाद दिया एवं विद्यालय कार्यों में सहयोग करने की आशा सचिव रिंकी देबी से जताई।

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कमला नगर में निकली आकर्षक शोभा यात्रा

Image
सरताज अंसारी की रिपोर्ट बिहार: प0,चम्पारण दिनांक 14 अगस्त 2021 को मैनाटांड़ प्रखंड के मानपुर थाना क्षेत्र के कमला नगर गांव बने नव निर्मित मंदिर में जगत जननी मां दुर्गा जी के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लेकर शनिवार को आकर्षक कलश यात्रा निकली गयी कलश यात्रा का उद्घाटन चौहट्टा मुखिया गोविंद महतो ने फीता काटकर किया कलश यात्रा के दौरान एक सौ ग्यारह कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर चौहट्टा, बकुलहिया, धोखराहा आदि गांव होते हुए बकुलहिया के पास गंगासागर उत्तर वाहिनी नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में आचार्यों ने कलशों में जल भरवाया यात्रा के दौरान जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया कलश यात्रा में सभी श्रद्धालु लगातार जय मां दुर्गे, जय माता दी, जय मां भवानी, हर हर महादेव, आदि भक्ति नारे लगा रहे थे मौके पर आचार्य अरविंद जी ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से सभी धर्म के लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने की सीख मिलती है। धर्म के रास्ते पर चलकर ही हम समाज का विकास कर सकते हैं। इस प्रकार के आयोजन से जीवन में शांति मिलती है। धर्म हमें मानवता के सेवा का संदेश देता है। हमें इस प्रका...

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का शाहजहाँपुर में जोड़दार स्वागत

Image
हुस्नबानो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: दिनांक 15 अगस्त 2021 को जनपद शाहजहाँपुर में लखनऊ हरदोई से आते समय समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद् माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल जी का जनपद शाहजहांपुर पाउडर पर रिसीव करते समय गर्मजोशी के साथ सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व सपा महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, संजीव वर्मा, विजय सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया व मोमेंटो देकर और पार्टी की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और जनपद शाहजहांपुर के कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोशो खरोश के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी पहुंचे इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल ने कहा आज मैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आप सबको और पूरे प्रदेश वासियों को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं उन्होंने कहा 15 अगस्त हम सबके जीवन का ऐतिहासिक दिन है। और शाहजहांपुर तो शही...

AIMIM पार्टी ने बडी धुम धाम से मनाया आज़ादी का जश्न

Image
हुस्बानो की रिपोर्ट शाहजहाँपुर: दिनांक 15 अगस्त 2021 को  शाहजहांपुर AIMIM पार्टी ने बडी धुम धाम से मनाया आज़ादी का जशन इस अवसर आये AIMIM पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और जिलाध्यक्ष अब्दुल नदीम खां ने कहा आजादी के लीये देशवासीयों ने बडी कुर्बानीया दि हैं। तब जाकर देश को  आजादी मिली कितने ही लोग हसते हसते फासी पर झूल गये शाहजहांपुर वासीयो और जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर मुस्लिमो से सम्बोधित होकर कहा कि अगर तरक्की करना है। तो अपने बच्चों को पढाही की तरफ रूझान दिलाना होगा दो टाईम का खाना ना खाके एक टाइम का खाना खाओ लेकिन अपने बच्चों को तालीम दो उनको डाकटर इंजीनियर बनाओ किसी भी राजनीतिक दलों को तुमहारी तरक्की से दिल चस्पी नही है। लेकिन असदउद्दीन ओवैसी जैसे लीडर को कौम की फिक्र है।और अपनी पार्टी के ज़रिए कौम का मुस्तकबिल सुधारने की कोशिश करते हैं। और हम को भारत के संविधान ने सारे देशवासीयों  को उनका हक संविधान के अनुसार लेने का अशवासन दिया लेकिन किसी को कानून अपने हाथो मे लेने की इजाजत नही दी है। इस प्रोग्राम का संचालन श्री सरताज ...