प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कमला नगर में निकली आकर्षक शोभा यात्रा
सरताज अंसारी की रिपोर्ट
बिहार: प0,चम्पारण दिनांक 14 अगस्त 2021 को मैनाटांड़ प्रखंड के मानपुर थाना क्षेत्र के कमला नगर गांव बने नव निर्मित मंदिर में जगत जननी मां दुर्गा जी के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लेकर शनिवार को आकर्षक कलश यात्रा निकली गयी कलश यात्रा का उद्घाटन चौहट्टा मुखिया गोविंद महतो ने फीता काटकर किया कलश यात्रा के दौरान एक सौ ग्यारह कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर चौहट्टा, बकुलहिया, धोखराहा आदि गांव होते हुए बकुलहिया के पास गंगासागर उत्तर वाहिनी नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में आचार्यों ने कलशों में जल भरवाया यात्रा के दौरान जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया कलश यात्रा में सभी श्रद्धालु लगातार जय मां दुर्गे, जय माता दी, जय मां भवानी, हर हर महादेव, आदि भक्ति नारे लगा रहे थे मौके पर आचार्य अरविंद जी ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान से सभी धर्म के लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने की सीख मिलती है। धर्म के रास्ते पर चलकर ही हम समाज का विकास कर सकते हैं। इस प्रकार के आयोजन से जीवन में शांति मिलती है। धर्म हमें मानवता के सेवा का संदेश देता है। हमें इस प्रकार के आयोजनों में सहभागी बनना चाहिए उन्होंने कहा कि सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति के लिए धार्मिक कार्य करना चाहिए आज कलश यात्रा के संपन्न होने के बाद प्राण प्रतिष्ठा विधिवत आचार्यों के द्वारा करवाया गया कलश यात्रा में शामिल गाजा बाजा के साथ बड़ा ही मनोरम दृश्य लग रहा था जगह जगह लोगो ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया कमला नगर गांव स्थित मंदिर व आसपास के क्षेत्र को खूब सजाया गया है। मौके पर मुखिया गोविन्द महतो, बृजेश यादव उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment