समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का शाहजहाँपुर में जोड़दार स्वागत
हुस्नबानो की रिपोर्ट
शाहजहाँपुर: दिनांक 15 अगस्त 2021 को जनपद शाहजहाँपुर में लखनऊ हरदोई से आते समय समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद् माननीय श्री नरेश उत्तम पटेल जी का जनपद शाहजहांपुर पाउडर पर रिसीव करते समय गर्मजोशी के साथ सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान व सपा महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, संजीव वर्मा, विजय सिंह ने 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया व मोमेंटो देकर और पार्टी की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और जनपद शाहजहांपुर के कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोशो खरोश के साथ उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया उसके बाद शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी पहुंचे इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल ने कहा आज मैं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आप सबको और पूरे प्रदेश वासियों को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं उन्होंने कहा 15 अगस्त हम सबके जीवन का ऐतिहासिक दिन है। और शाहजहांपुर तो शहीदों की नगरी से है। देश के और शाहजहांपुर के शहीदों को मैं नमन करता हूं और उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है। जनता के प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े 4 साल में कोई भी काम नहीं किए हैं। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में खेती चर रहे हैं। जानवर अन्न और शाहजहांपुर में झूठ बोल रहे हैं। भाई सुरेश खन्ना और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बिचौलियों की पार्टी है। उन्होंने कहा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का बिचौलियों से साठगांठ रहा है। चाहे गेहूं की खरीद का मामला हो चाहे धान की खरीद का मामला हो धान की खरीद एमएसपी रेट पर किसानों से नहीं हुई जो बिचौलिए है। उन बिचौलियों से बीजेपी के लोगों ने खरीदवा दिया और एमएसपी देने की बात कही उन्होंने कहा पूरे देश में किसान आंदोलित है। आज दिल्ली में 1 साल से ज्यादा गर्मी बरसात को झेलते हुए इस देश के महान किसान आंदोलित रत हैं। लेकिन इन आंदोलनकारियों के बारे में भारत के प्रधानमंत्री ने कोई बात नहीं की उन्होंने कहा लाल किले से प्रधानमंत्री जी ने देश के लोगों को संबोधित किया लेकिन जो करोड़ों किसान आंदोलन रत हैं। उनके बारे में कुछ नहीं कहा हमारा देश किसानों का देश है। यह देश किसानों के वजह से आज दुनिया में सम्मान पा रहा है। क्योंकि किसान अन्य उत्पादन करता है। और किसानों को कहा था हम स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू करेंगे और किसान को लाभकारी मूल्य देंगे उन्होंने कहा भाजपा ने लाभ तो छोड़िए उनको उनका लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। आज 43 वाला डीजल ₹90 में है। व 63 वाला पेट्रोल ₹107 में है। और साडे 300 वाला सिलेंडर 930 सौ में दिख रहा है। तो महंगाई व बेरोजगारी बढ़ रही है। बीजेपी सरकार में उन्होंने कहा पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गई है। कोरोना मैं लाखों लोग उत्तर प्रदेश के शहीद हो गए बीजेपी सरकार झूठ बोल रही है। जबकि भाजपा सरकार के लोगों ने कहा था कि 21 दिन में हम कोरोना भगा देंगे आप देखिए 2 साल से ऊपर हो गया है। पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। और कोरोना के नाम पर करोड़ों रुपया लूट लिया इस लूट के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में अभी 5 अगस्त को और 15 जुलाई को आंदोलन किया लेकिन सरकार के कानों में जुआ नहीं रिंगा उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान संबंध काम नहीं कर रही है। ऐसी सरकार को माननीय अखिलेश यादव जी के कार्यकर्ता जनता का सहयोग लेकर आगामी 2022 के चुनाव में इनको हटाएंगे और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, सपा पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल, सपा नेता राजेश वर्मा, प्रदीप पांडे, सैयद रिजवान अहमद, अर्चना वर्मा, इम्तियाज मंसूरी, अतिउल्ला सिद्दीकी, गायत्री वर्मा, महेश पटेल, गोपाल अग्निहोत्री, अजय प्रजापति मुजम्मिल खान, रफी अंसारी, अनस इकबाल, सुखबीर सिंह चौहान, संतोष पाल, अवधेश पाल, गुलजार मेंबर, हशमत, इमरान खान, शाहनवाज, हाशिम, मो. फैसल, उज़ैर, नेहाल, सौमित्र यादव, आकाश यादव, वरुण मिश्रा, शादाब खान,हुसैन शेर, बलविंदर यादव, विपिन यादव, राजू सिंह, सर्वेश कुमार यादव, मुनीर, सुधीर पाल, सचिन सक्सेना, नफीस खान, रामकिशोर वर्मा, सलीम खान, रवि प्रकाश पांडे, मुकुल पटेल, आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment