Posts

पुस्तकालय से बच्चों के भविष्य के साथ सुन्दर समाज का होता है निर्माण

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 18 दिसम्बर 2021 को बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत के मध्य विद्यालय में शनिवार को पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी आरिफ़ राजा ने कहा कि पुस्तक ही ज्ञान का केंद्र होता है। आगे बढ़ने के लिए पुस्तक ही सीढी होती है। इससे सैकड़ों वर्ष पूर्व की घटना व इतिहास की जानकारी मिलती है। साथ ही नाटक सामान्य ज्ञान व अन्य मनोरंजन से सम्बंधित वस्तुएँ पुस्तकों में मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को शीघ्र ज्ञान व कहानी की पुस्तक देने की बात बताई वही प्रधानाध्यापक बहादुर शाह सानी ने कहा कि लगभग 40 वर्ष पूर्व इस विद्यालय में एक सम्पन्न पुस्तकालय था परंतु कई कारणों से पुस्तकालय बन्द हो गया पुनः शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में विद्याललय में पुस्तकालय की स्थापना करनी है। वर्तमान में इस पुस्तकालय में 325 पुस्तकें हैं। इसे समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास करनी है। जो भी दाता पुस्तकें देंगे उनका आभार व्यक्त करना है। समाज सेवियों का स्वागत है। बर्तमान में नाटक,कहानी व पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध है। इस अवसर पर पंचायत के वा...

सुचना मोबाइल से भेजने का प्रशिक्षण आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया

Image
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 18 दिसम्बर 2021 को बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के चौतरवा कॉमन प्लॉट परिसर में शुक्रवार को बगहा एक प्रखंड के चार पंचायत के आंगनबाड़ी सेविकाओं को नये नियमों के तहत मोबाइल से आंगनबाड़ी केंद्र के विभिन्न सूचना को भेजने का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस बाबत महिला पर्यवेक्षिका आरती देवी ने बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में क्षेत्र के चार पंचायतों क्रमशः पतिलार, चंदरपुर-रतवल,बीबी बनकटवा व लगुनाहा -चौतरवा के लगभग 40 सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब बच्चों ,सेविका व सहायिका की उपस्थिति को भी मोबाइल से विभाग को सूचित किया जाएगा। साथ ही आगामी समय में होने वाले कई बदलाव के बारे में बताया गया प्रशिक्षक शिव शांत कुमार व परियोजना सहायक अमरेश कुमार ने बताया कि डिजिटल से आंगनबाडी केंद्रों को भी क्रमशः जोड़ा जा रहा है। जिससे सेविकाओं को भी आधुनिक बनाया जा सके।

बच्चों का बचपन सँवारने में बालों में कब सफेदी आ गई, पता ही नहीं चला

Image
एम. ए. हक सुबह से चले जिंदगी में न जाने कब शाम हो गई चंद पल जो जिए इस शाम, सबब-ए-जिंदगी मेहरबान हो गई बच्चों की परवरिश करने और परिवार की जिम्मेदारी उठाने में एक उम्र निकल गई और बालों में कब सफेदी आ गई, इसका एहसास करने का कभी समय ही नहीं मिला। गुड़िया से खेलती और उसकी शादी कराती अपनी बेटी की खुद की शादी की उम्र हो चली.... बस फिर क्या था, जिम्मेदारियों के भरे-पूरे संदूक में दबी-कूची थोड़ी-सी जगह खाली बची थी, सो वह भी भर गई। बेटी के ब्याह के बाद उसके ससुराल से संबंधित कुछ जिम्मेदारियाँ उठाते-उठाते बेटे को परिणय सूत्र में बाँधने, बहु को बेटी की तरह स्नेह देने की अभिलाषा और फिर नाती-पोतों के प्रति उमड़ता प्यार कुछ यूँ रहा कि खुद पर ध्यान देने और खुद के लिए कुछ करने का तो जैसे कभी मौका ही नहीं मिला। इस बीच ख्याल आया कि काश, एक दिन के लिए ही सही, खुद के लिए भी जी पाते शायद हर माता-पिता के जीवन में यह काश एक न एक बार तो जरूर आया होगा। इस काश को सच करने वाला वह एक विशेष दिन और कोई नहीं, बल्कि 18 दिसंबर रहा, जब देश की अग्रणी संस्था, पीआर 24x7 द्वारा उड़ान 2022 का आगाज़ माता-पि...

नि:शुल्क पाठशाला के माध्यम से समाज में शिक्षा का अलख जगा रहे युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय

Image
एम. ए. हक गोरखपुर: समाज कि मूलभूत आवश्यकताओं में से एक शिक्षा का भी विशेष महत्व है. शिक्षित समाज के निर्माण व वर्तमान युवा पीढ़ियों को शिक्षित करने के लिए गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने अलख जगाने का उत्कृष्ट कदम उठाया है। सामाजिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के संचालक व प्रदेश अध्यक्ष व विवेकानन्द आदर्श नि:शुल्क पाठशाला के संस्थापक युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने होनहार जरुरतमंद बच्चों को शिक्षित करने का अनोखा कदम उठाया है. विवेकानन्द आदर्श निशुल्क पाठशाला राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम में लगभग 40 होनहार बच्चों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान करने के साथ साथ प्रत्येक दिन 2 घण्टे निःशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है. पाठशाला में समयानुसार खेल कूद, योगा, संगीत, नृत्य,चित्रकला व सामान्य ज्ञान आदि कि प्रतियोगिता कराकर बच्चों में कार्य कुशलता व बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का प्रयत्न किया जाता है तथा कुशल छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाता है. सभी राष्ट्रीय व धार्मिक पर्व को पाठशाला होनहार बच्चों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाती ह...

भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का मीडिया से अपमान जनक बदसलूकी पर भारतीय आवाम एकता पार्टी युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कि घोर निन्दा

Image
एम. ए. हक लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया का समर्थन करता हूं: कुलदीप पाण्डेय युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरखपुर स्वतंत्र भारत वर्ष के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया बन्धुओं को भाजपा के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी द्वारा अपशब्द बोलकर,मारने के लिए धमकी जैसे अपमानित करने वाले वर्ताव पर मैं घोर निन्दा करता हू भाजपा कि केन्द्र व राज्य सरकार शिघ्र अतिशिघ्र बड़बोले बोल व अपशब्दों का प्रयोग करने वाले गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का इस्तीफा लेकर पद से मुक्त कर इनके खिलाफ कठोर से कठोर करें।₹ मीडिया बंधुओं ने ऐसे कई नेताओं को अपने चैनलों के माध्यम से प्रसिद्धि दिलाई है इसको भूलना नहीं चाहिए, पत्रकार बंधुओं का आज के समय में सामाजिक दृष्टिकोण से जीवन के प्रत्येक पथ पर अहम भूमिका रही है। इनका सम्मान के जगह अपमान लोकतंत्र नहीं बर्दाश्त करेगा। समाज के सभी सकारात्मक व नकारात्मक खबरों को आईना कि तरह प्रत्यक्ष रूप से समाज तक प्रदर्शित करता है लोकतंत्र की कंधा व निष्पक्षता का आवाज होता है मीडिया तन्त्र, जिसका हम सभी भारतवासी पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं।

Kanpur Gutkha Man से वायरल हुए शख्स ने दी गुटखा छोड़ने की सलाह

Image
एम. ए. हक गुटखा खाकर हूं..हां... करने वालों को गुटखा मैन का संदेश क्रिकेट मैच में वायरल हुए गुटखा मैन ने क्यों कहा Saynototobacco भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट मैच के दौरान कथित रूप से गुटखा चबाते हुए शोभित पांडे नामक युवक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया। हालांकि, मैच के अगले ही दिन उन्होंने संदेश दिया था की गुटखा खाना गलत बात है। अब आज फिर शोभित अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर एक वीडियो पोस्ट करने के कारण चर्चा में हैं,  जिसमें उन्होंने गुटखा छोड़ने की अपील की है। हालांकि यह वीडियो काफी मज़ाकिया अंदाज में बनाया गया है और पोस्ट में भी शोभित ने लिखा है, "ज़रूरी नहीं कि हूं...हां... में जवाब देने वाला आदमी आपसे रूठा हुआ हो, हो सकता है की वो अपने मुंह में गुटखा दबा कर रखे हो हूं। हां हां से बचो और अपनी बात दिल खोल कर कहो  ज़रूरी नही की हूं हां में जवाब देने वाला आदमी आपसे रूठा हुआ हो, होसकता है की वो अपने मुंह में गुटखा दबा कर रखा हो  हूं हूं .हां.हां से बचो और अपनी बात दिल खोल कर कहो इसके ज़रिए उन्होंने समाज से त...

अदाणी ने भारत के सबसे बड़े इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन लाइनों में से एक लाइन को पूरा किया

Image
एम. ए. हक 897 सर्किट किलोमीटर की लंबी दूरी की ट्रांसमिशन लाइन में उत्तर प्रदेश में 765केवी और 400केवी शामिल हैं। इसके साथ, एटीएल की परिचालन और निर्माणाधीन संपत्ति 18,300 सर्किट किमी से अधिक हुई   सार-संक्षेप • यह सबसे बड़ी इंट्रा-स्टेट, टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) परियोजनाओं में से एक है • इसमें उत्तर प्रदेश में 400केवी डी/सी ट्विन मूस लाइन का 98 सर्किट किमी और 765केवी एस/सी क्वाड बर्सिमिस उच्च क्षमता वाली लाइन का 799 सर्किट किमी शामिल है। • एटीएल की एक सहायक कंपनी, घाटमपुर ट्रांसमिशन लिमिटेड (जीटीएल)ने ऋणदाताओं के एक कॉन्सॉर्टियम, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (पीएफसी) और आरईसी लिमिटेड से परियोजना के लिए ऋण सुविधा हासिल की • एटीएल 2022 तक 20,000 सर्किट किलोमीटर के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गया  अहमदाबाद, 16दिसम्बर 2021: भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की बिजली ट्रांसमिशन एवं रिटेल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी और डायवर्सिफाईड अदाणीग्रुप के एक हिस्से, अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल), ने 897 सर्किट किलोमीटर की भारत की सबसे लंबी इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन ल...