पुस्तकालय से बच्चों के भविष्य के साथ सुन्दर समाज का होता है निर्माण

रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 18 दिसम्बर 2021 को बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत के मध्य विद्यालय में शनिवार को पुस्तकालय का उद्घाटन हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी आरिफ़ राजा ने कहा कि पुस्तक ही ज्ञान का केंद्र होता है। आगे बढ़ने के लिए पुस्तक ही सीढी होती है। इससे सैकड़ों वर्ष पूर्व की घटना व इतिहास की जानकारी मिलती है। साथ ही नाटक सामान्य ज्ञान व अन्य मनोरंजन से सम्बंधित वस्तुएँ पुस्तकों में मिलती है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को शीघ्र ज्ञान व कहानी की पुस्तक देने की बात बताई वही प्रधानाध्यापक बहादुर शाह सानी ने कहा कि लगभग 40 वर्ष पूर्व इस विद्यालय में एक सम्पन्न पुस्तकालय था परंतु कई कारणों से पुस्तकालय बन्द हो गया पुनः शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में विद्याललय में पुस्तकालय की स्थापना करनी है। वर्तमान में इस पुस्तकालय में 325 पुस्तकें हैं। इसे समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास करनी है। जो भी दाता पुस्तकें देंगे उनका आभार व्यक्त करना है। समाज सेवियों का स्वागत है। बर्तमान में नाटक,कहानी व पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध है। इस अवसर पर पंचायत के वार्ड सदस्य बबलू साह, राधेश्याम साह, विशाल कुमार, अलकेश उपाध्याय, गण्यमान रामचंद्र यादव विद्यालय के शिक्षक क्रमशः केशव कुमार पांडेय, राजेश कुमार गौड़, श्रवण कुमार,अब्दुल सत्तार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल