सुचना मोबाइल से भेजने का प्रशिक्षण आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: प0 चम्पारण दिनांक 18 दिसम्बर 2021 को बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड बगहा एक के चौतरवा कॉमन प्लॉट परिसर में शुक्रवार को बगहा एक प्रखंड के चार पंचायत के आंगनबाड़ी सेविकाओं को नये नियमों के तहत मोबाइल से आंगनबाड़ी केंद्र के विभिन्न सूचना को भेजने का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस बाबत महिला पर्यवेक्षिका आरती देवी ने बताया कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में क्षेत्र के चार पंचायतों क्रमशः पतिलार, चंदरपुर-रतवल,बीबी बनकटवा व लगुनाहा -चौतरवा के लगभग 40 सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब बच्चों ,सेविका व सहायिका की उपस्थिति को भी मोबाइल से विभाग को सूचित किया जाएगा। साथ ही आगामी समय में होने वाले कई बदलाव के बारे में बताया गया प्रशिक्षक शिव शांत कुमार व परियोजना सहायक अमरेश कुमार ने बताया कि डिजिटल से आंगनबाडी केंद्रों को भी क्रमशः जोड़ा जा रहा है। जिससे सेविकाओं को भी आधुनिक बनाया जा सके।
Comments
Post a Comment