Posts

अराजक तत्व किस्म के लोगों द्वारा जलाया गया कुरान शरीफ (कलाम पाक)

Image
    दरगाह शरीफ से चादर हटाया गया की तस्बीर  जलाया गया कलमपाक (कुरान शरीफ) की तस्बीर     खड्डा थाने की पुलिस जायजा लेते हुए अराजक तत्व किस्म के लोगों द्वारा जलाया गया कुरान शरीफ (कलाम पाक) लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट बाबा शमसुद्दीन शाह के मजार की घटना कुशीनगर: जनपद के तहसील खड्डा स्थित खड्डा खुर्द- सोहरौना मे बने बाबा शमसुद्दीन शाह की मजार पर कुछ उपद्रवियों के द्वारा कुरान शरीफ (कलमपाक )जला दिया गया जहां क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के आधार पर खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोहरौना में खड्डा मदनपुर रोड के बगल में स्थित शमसुद्दीन शाह के मजार का ताला तोड़ मजार  पर चढ़ाई गई चादर व कलमपाक को अज्ञात लोगों द्वारा आज मंगलवार की बीती रात जला दिया गया है। मजार पर रह रहे सोहरौना निवासी सत्तार पुत्र वाजिद अली को जब इस बात की जानकारी मिली तो  मुस्लिम समाज के साथ अन्य लोग भयभीत मजार पर इकट्ठा हो गए इकट्ठा हुए लोगों ने बताया कि इस घिनौने कृत को किसी अराजक तत्वों के लोगों द्वारा ही किया गया है जबकि य...

मुबारक जलसा मखदूमे अशरफ़ कान्फ्रेंस आज

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  महराजगंज: निचलौल तहसील के अंतर्गत  2 मई  दिन जुमेरात बाद नमाज़ ईशा दुर्गवलिया में मुबारक जलसा मखदूमे अशरफ़ कान्फ्रेंस का इनकाद किया गया है। जिस में सदारत हजरत मुबारक हुसैन साहब खानू छपरा कुशीनगर की है, खतीबे जीशान हजरत मौलाना कमरुद्दीन साहब क़िब्ला बसहियां कुशीनगर, खतीबे पूर्वांचल अल्लामा मौलाना कमरुज्जमा साहब किबला महराजगंज, खतीबुल हिंद हज़रत कारी फैज़ान रज़ा बरकाती देवरिया, शायरे हिंदुस्तान हजरत कारी इमतेयाज रज़ा बरैली शरीफ साथ-साथ  निज़ामत हजरत मसरूर रजवी खड्डा कुशीनगर व एहतमाम की जिम्मेदारी महबूब अंसारी, तराजुद्दीन अंसारी, प्रधान राज कपुर , शहाबुद्दीन शाह, अजीमुद्दीन, रेयाजुददीन, सद्दाम, सेराज, हैदर, नूर आलम ,शाह आलम, गफ्फार, शमशाद, बदरुद्दीन,इनताफ, मुमताज, इब्राहिम, अशरफ़,अकबर, गयासुद्दीन व नुरुद्दीन की है। आप हजरात से गुजारिश है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद मे शरीक हो नसीहत हासिल करें, दिल को मुनव्वर व इश्के नबी से रौशन करें।

बगहा के चन्द्रहा रूपवलिया के लखड़ेबारी गांव में अचानक आग लगने 50 से 60 घर जल कर राख

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 24 अप्रैल 2024 को बथवारिया बगहा एक प्रखंड अंतर्गत चन्द्राहा रूपवालिया पंचायत के खटहा टोला लखडेबरी गांव में बुधवार को अचानक लगी आग से 50 से 60 घर जल कर राख हो गई आग लगी में लाखो की संपति जल कर राख हो गई आग लगी के घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नंदलाला साह व बगहा एक प्रखंड के उप प्रमुख सर्वजीत पटेल संयुक्त रूप से की है। आग लगी की घटना मिलते ही बथवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में काफी सहयोग किया।

बिग ब्रेकिंग न्यूज

Image
  विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट जज विवेकानंद त्रिपाठी के बेटे ने किया सुसाइड लखनऊ ADJ-5 विवेकानंद के बेटे ने की आत्महत्या, बटलर पैलेस स्थित आवास की घटना पडरौना जजसीप में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर रह चुके हैं।

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  कुशीनगर: जनपद के खड्डा बाजार थाना क्षेत्रष अंतर्गत ग्राम भुजौली के पोखरा टोला में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया बुधवार शाम को चांद के दिदार के बाद गुरुवार की सुबह अकीदत व एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा हुई इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी थाना क्षेत्र के लोगों ने अपने ईदगाहों पर पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने व सेवईयां खाने खिलाने का दौर शुरू हो गया इस दौरान नईमुद्दीन निजामी सदरूल  मुदर्रिसीन‌ मदरसा अरबिया अहले सुन्नत फैजुल उलुम भुजौली बुजुर्ग खड्डा कुशीनगर  , मौलाना सेराज अहमद अलीमी, मौलाना खैरुल्लाह, मौलाना जैनुल्लाह, मौलाना तैय्यब अली,  मौलाना सैय्यद अली, नूर भुजौली बुजुर्ग के पुर्व प्रधान निसार अहमद, मैनेजर अब्दुल गनी व अली अहमद, इफ्तेखार अहमद, मेराज अहमद, नुमान हाशमी, इकबाल अहमद, डाक्टर अबू बकर सिद्दीकी, साहब मौलाना सरताज अहमद,  मंसूर अली, मौलाना जमशेद आलम, हाफिज आजाद आलम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कूटरचित स्टाम्प तैयार करने वाला सात अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
विजय कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर: जनपद के थाना कैण्ट पुलिस ने दिनांक 05.04.2024 को कूटरचित स्टाम्प तैयार कर प्रतिरूपण द्वारा अवैध मुहर का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के आरोप में 07 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कूटरचित न्यायिक व गैर न्यायिक स्टाम्प कीमती 01 करोड़ 52 हजार 30 रूपये व प्रिन्टिग से सम्बन्धित उपकरण बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, स0पु0अ0/ क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम (SIT) का गठन कर, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम द्वारा थाना कैण्ट पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2024 धारा 255/258/259/260/419/420/467/468/471/474/120 (बी) भादवि0 से संबंधित अभियुक्त 1. मोहम्मद कमरूद्दीन 2. साहेबजादे 3. रामलखन जायसवाल 4. ऐश मोहम्मद 5. रविन्द्र दीक्षित 6. सन्तोष गुप्ता व 7. नन्दू उर्फ नन्दलाल को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से कूटरचित न्यायिक व गैर न्यायिक स्टाम्प कीमती 01 करोड़ 52 हजार 30 रूपये व प्रिन्टिग से सम्बन्धित ...

लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 का नामांकन डीएम कोर्ट में

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट  नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किए गए पत्र कुशीनगर: दिनांक 2 अप्रैल 2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित पत्र के क्रम में बताया की लोक सभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना  दिनांक 07-05-2024 (मंगलवार) को रिटर्निंग आफिसर द्वारा अधिसूचना जारी की जायेगी तथा उसी दिनांक से प्रातः 11:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो जायेगी नामांकन के दौरान भारी भीड़ होने की सम्भावना बनी रहती है। नामांकन प्रक्रिया जिलाधिकारी, कुशीनगर के न्यायालय से निम्न विवरण के अनुसार सम्पादित होगा जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की 65- कुशीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का नामांकन न्यायालय जिलाधिकारी, कुशीनगर कलेक्ट्रेट कैम्पस, कुशीनगर में किया जाएगा उन्होंने उक्त के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक से शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों/मानको के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल/पी०ए०सी० की तैनाती नामांकन परिसर तथा नामांकन परिसर के बाहर सुनिश्चित कराने की अपेक्षा की है।