Posts

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का रहा जनपद के खड्डा विधान सभा का दौरा

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट कुशीनगर: दिनांक 04-08-2024 को जनपद के खडडा मे छह सौ करोड़ से कराये गये बाढ़ बचाव के उपाय की देन है कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। प्रदेश में पिछले सात वर्षों में बड़े पैमाने पर बाढ़ बचाव के कार्यों के होने कारण जनधन की हानि को रोकने में सफलता मिली है। नारायणी गंडक नदी अन्य सहायक नदियों पर भी बाढ़ बचाव के उपाय 7 वर्ष के अंदर बड़े पैमाने पर छह सौ करोड़ का खर्च कर बाढ़ बचाव के प्रभावी उपाय किए गये। हजारों हेक्टेयर भूमि ओर तीन लाख लोगों को बाढ़ से बचाने में मदद मिली। नदी पार बसे गांवों के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दशकों से हो रही मांग को पूरा करते हुए नारायणी नदी पर पक्का पुल बनाने की सौगात दी है। यह बातें सीएम रविवार को खड्डा विधान सभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान तुर्कहां गांव के जनसभा में कही। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इस तरह के काम हुए है। भैंसहां में नदी का करंट बहुत तेज है। तब भी बाढ़ बचाव में काफी राहत मिली। सात नारायणी नदी में बाढ़ की विभिषिका त्राहि-त्राहि मचती थी। सि...

बथवारिया थाना परिसर में महावीरी पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

Image
प्रमोद साह की रिपोर्ट बिहार: बगहा पश्चिमी चंपारण दिनांक 04 अगस्त 2024 को बथवारिया बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवारिया थाना परिसर में महावीरी पूजा को लेकर थानाध्यक्ष कामेश कुमार के नेतृत्व में महावीरी पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शांतिपूर्ण और सदवाना के साथ महावीरी पूजा मनाने की बात की पर ग्रामीण से सह मति दिखाई।थानाध्यक्ष कामेश कुमार ने लोगो से आग्रह किया की कही से भी किसी तरह की कोई संदिग्ध परिस्थितियों में देश विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को तुरंत सूचित करें इस बैठक में बीबी बनकाटवा पंचायत मुखिया दरोगा प्रसाद, बसवारिय पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रमोद साह, बीबी बनकाटवा पंचायत समिति प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद टेसरहिया बथवारिया पंचायत मुखिया ,पंचायत समिति प्रतिनिधि नुर्हासन मिया एव ग्रामीण ललन पटेल, लाल माहमद गादी समेत कई गण्यमानय लोग सामिल हुए। सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन को अमल करने की बात हुई रात में जुलूस पर रोक होगी साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा महावीरी पूजा और जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है।

ग्राम सभा देवतहा बाली में मनरेगा से कराये जा रहे काम में हो रही है बड़े पैमाने पर फर्जी वाड़े

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट जनपद कुशीनगर के ब्लॉक नेबुआ नौरंगिया के अन्तर्गत ग्राम सभा देवताहा बाली में कराये जा रहे चक रोड में लग रहे मजदूरों का हाजिरी में हो रहे है। फर्जी तरीके से काम जिससे ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम सभा के ग्राम सभा प्रधान द्धारा कराये जा रहे है। मनमानी तरीके से काम ग्राम पंचायत सचिव से बात करने पर कहते है। कि हमको जानकारी नहीं है। तो ऐसे सचिव के रहने से क्या फायदा है। जो गलत तरीके से पैसे का भुगतान कराया जाता है। और आपस में सरकार का धन बन्दर बांट कर लिया जाता है। जब मीडिया की टिम मौके पर पहुची थी तो वहा आज दिनांक 31-07-2024 को 70 लेबर काम कर रहे हैं। कागज में लेकिन वास्तविक में 15 मजदूर मिलेऔर एक सदस्य मिले सबका नाम नोट कर लिया गया है। जब की दिनांक 01-08-2024 को इतने ही लेबर ये सभी फर्जी तरीके से सरकारी पैसे का बन्दर बांट किया जा रहा है। जो जांच का विषय बना है। जांच करना लाजिमी है।

कोटवा बिजली घर की ब्यवस्था चरम सीमा के वाहर

Image
लकमुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट                                जनपद कुशीनगर के ब्लॉक नेबुआ नौरंगिया के रामपुर कोटवा बिजली फिटर की ब्यवस्था बहुत ही दैनिक है जो सुबह आठ बजे लाइट कटने के बाद शाम 7 बजे तक लाइट नही मिली इस भीषण गर्मी में लोगों का तबियत खराब हो जा रहा है फोन करने पर लाइन मैन बोल रहे है भाईया अभी लाइट मिलेगी लेकिन समाचार लिखे जाने तक अभी  लाइट नही मिली है उपभोक्ताओ में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोश ब्यापत है बिजली के खिलाफ कभी भी धरना प्रदर्शन हो सकता है अगर लाइट में सुधार नही हुआ तो विशाल रूप पकड़  सकता है।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा जनपद के ग्राम प्रधानों को किया गया प्रशिक्षित

Image
एम. ए. हक  कुशीनगर: दिनांक 26 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत जनपद मुख्यालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विकासखंड पडरौना, कसया, बिशनपुरा, हाटा, रामकोला, कप्तानगंज ,सेवरही, के ग्राम प्रधानों एवं स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ग्राम प्रधानों को तकनीकी रूप से भी सक्षम होना आवश्यक है साथ ही साथ उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की संपूर्ण जानकारी भी होनी चाहिए इसी के निमित्त यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि ऑनलाइन भुगतान के संदर्भ में प्रधानों को जानकारी न होने के कारण भुगतान संबंधी बहुत सारी दिक्कतें आती हैं इसी को देखते हुए ये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो प्रधानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ वित्तीय स्वीकृति में आने वाली समस्याओं  के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त होगी जिला पंचायत राज अधिकारी अ...

सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में आयोजित हुआ कारगिल विजय दिवस

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 26 जुलाई 2024 को सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने अवगत कराया है कि आज कारगिल विजय दिवस की स्मृति पर कुशीनगर स्थित सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कारगिल में शहीद सैनिकों के अमर बलिदानों उनके योगदानों को याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण व पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी किया। विंग कमांडर श्री सक्सेना ने बताया कि आज देश के अमर सैनिकों के बलिदानों व महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके अद्भुत, अतुलनीय एवं सराहनीय योगदानों को संपूर्ण देश में याद किया जा रहा है। भारतीय सेना के त्याग एवं बलिदानों पर पूरे देशवासियों को गर्व है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे देश के सेना ने डटकर दुश्मनों का सामना किया है। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय जवानों के अदम्य शौर्य और साहस का लोहा पूरी दुनिया ने माना है।देश के प्रति उनका जज्बा हमें और आने वाली पीढ़ियों को सदा मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा उक्त अवसर पर पूर्व सैनिक मेजर डा० ए०के० बरनवाल, कैप्टल लाल बहादुर त्रिपाठ...

अधिकारी गण 30 दिनों के अंदर सूचना अवश्य उपलब्ध कराएं

Image
एम. ए. हक  सूचना अधिकार कानून का उद्देश्य सद्भावनापूर्वक व सकारात्मक सोच के साथ सूचना प्रदान करना है। जन सूचना जनता का अधिकार है और आप सभी का दायित्व संविधान की भावना के अनुरूप कार्यवाही करना कुशीनगर: दिनांक 20 जुलाई 2024 को मा0 राज्य सूचना आयुक्त दिलीप कुमार अग्नीहोत्री द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सूचना के अधिकार के संबंध में पुलिस विभाग एवं तहसील स्तरीय जन सूचना अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की गई मा0 आयुक्त द्वारा जन सूचना अधिकार के बारे में गहनता पूर्वक नियमो के बारे मे जानकारी दी।उसके बाद अधिकारीगणों को संबोधित करते हुए मा0 राज्य सूचना आयुक्त ने उनकी सूचना के अधिकार के संबंध में बारी बारी से जिज्ञासाओं को शांत किया तथा इस क्रम में सूचना अधिकार के विधिक पहलुओं से  अधिकारीगणों को अवगत कराया उन्होंने कहा कि ये मेरी पहली बैठक है इस लिये अधिकारी गण जन सूचना से संबंधित लंबित आवेदनों का  निस्तारण शीघ्र करा लें, उन्होंने आरटीआई के नियमो के विषय पर गहनता से विशेष व्याख्या किए। मा0 राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना देने में अनावश्यक विलंब ...