Posts

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित

Image
 एम. ए. हक  सरदार पटेल जयंती पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने दी हरि झंडी, आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया युवाओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी कुशीनगर: दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वावधान में शुक्रवार को जनपद कुशीनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘सरदार@150’ भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आर.पी.एन. सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मनीष जायसवाल, उपाध्यक्ष बीज विकास निगम उत्तर प्रदेश राजेश्वर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग सदस्य फूलबदन कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, जिला युवा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी और युवा कल्याण अधिकारी ने अतिथियों...

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई जयंती

Image
एम. ए. हक  पूर्ण उत्साह उमंग के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस जिलाधिकारी ने "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर कलेक्ट्रेट में दिलाई शपथ कुशीनगर: दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार "लौह पुरुष" सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, प्रेम कुमार राय द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार "लौह पुरुष" सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (चित्र) पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा हम सभी को एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहना होगा तथा अपने देश /जनपद वासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का प्रयास करना होगा।यह स्वतंत्र भारत के वास्तुकार के रुप में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मान्यता देने और राष्ट्र की सुरक्षा...

ओपेन स्टेट आमंत्रण पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि ओपेन राज्य आमंत्रण पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मा0 विधायक डाॅ0 असीम कुमार, विधानसभा तमकुहीराज एवं विशिष्ट अतिथि विनय राय अध्यक्ष कुशीनगर महोत्सव व संजय दूबे प्रबंधक बेदुपार इण्टर काॅलेज सेवरही, कुशीनगर के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया गया प्रथम मैच गाजीपुर बनाम बलिया के बीच हुआ, जिसमें दोनो टीमों ने 1-1 गोल कर बराबर रही दुसरा मैच देवरिया बनाम महराजगंज के बिच हुआ जिसमें 01-04 गोल किये। इस अवसर पर  वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय ब्लाक प्रमुख तमकुहीराज, राजेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य बेदुपार इण्टर काॅलेज, कस्तुर चन्द जायसवाल पूर्व चेयरमैन नगर पालिका कुशीनगर, संजय राय, रामभरोश दूबे तथा उ0प्र0 फुटबाल संघ से आये हुए निर्णांयक/रेफरी श्री संजय रावत (आर्वजरवर) अमल कुमार, संजय साहनी, मनोज तिवारी, अशगर अली, रज्जाउल्लाह,कौशल किशोर, अवुजर, इरसाद, यशपाल प्रजापति, विजय सेन पाण्डेय, विवेक शर्मा, एवं फुटबाल प्रशिक्षक राजेन्द्र सिंह राजू, सू...

पी०एम० किसान से 2.85 लाख किसान होंगे वंचित

Image
एम. ए. हक  कृषक गण चाहें तो एप डाउनलोड कर स्वयं कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को उप कृषि निदेशक, अतिंद्र सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री तैयार न होने की स्थिति में सरकारी योजनाओं से होना पड़ेगा वंचित उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर के 6.07 लाख किसानों में से 3.22 लाख किसानों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लिया गया है शेष 2.85 लाख किसानों को फार्मर रजिस्ट्री न बनने के कारण पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 21वीं किस्त से नहीं प्राप्त होगा  उन्होंने जनपद के सभी किसान भाईयों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री सहज जन सेवा केंद्र अथवा उनकी ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंपों के माध्यम से करा लेने का अनुरोध किया हैं। किसान भाई यदि चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से FARMER REGISTRY UP मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसके माध्यम से स्वयं भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस कार्य में आ रही नाम मिसमैच एवं अन्य समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है। एक बार पुनः सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लें, अन्यथा की दशा में प्रधानमंत्री किस...

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

Image
एम. ए. हक  निरीक्षण दौरान लगाए गए सभी कैमरों एवं उपकरणों का लिया गया जायजा कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने आज निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीनो का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण दौरान बॉक्स में रखे सभी कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट की संख्या के बारे में पूछताछ की उन्होंने उपयोगी उपकरणों को सुरक्षित रखने का निर्देश संबंधित को दिए निरीक्षण दौरान वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी न...

जिलाधिकारी ने की विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक

Image
एम. ए. हक मनरेगा, कन्या सुमंगला, लखपति दीदी व अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की प्रगति एवं अनुपालन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, कन्या सुमंगला, धरती आवा, लखपति दीदी, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने सबसे पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत जनपद में निर्मित मनरेगा पार्क, मिनी स्टेडियम, खेल के मैदानों का विकासखंडवार कराए गए कार्यों की फोटो सहित प्रगति रिपोर्ट देखी तथा कहा कि प्रत्येक खेल मैदान के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो कार्यों की गुणवत्ता, रखरखाव और नियमित उपयोग सुनिश्चित करे उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक खेल के मैदान नहीं हैं, वहाँ राजस्व विभाग एवं उप जिलाधिकारीगण के माध्यम से पत्राचार कर भूमि चिन्हांकन कर शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी ग्राम का बच्चा खेल गतिविधियों से वंचित न रहे जिलाधिक...

राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं युवा सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान : सांसद

Image
एम. ए. हक कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद कुशीनगर श्री विजय कुमार दुबे ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा संचालित यूनिटी मार्च कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य की जानकारी दी उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित की जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, एकता, अखंडता एवं सेवा भाव को सशक्त करना है। सांसद ने कहा कि“यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता और विविधता का उत्सव है, जो युवाओं को देश के प्रति समर्पण और उत्तरदायित्व का भाव सिखाएगी सांसद ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर देशभर के युवा इस ऐतिहासिक अभियान से जुड़ सकते हैं। इस जिला स्तरीय पदयात्रा (31 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2025 तक): जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं महाविद्यालयों में...