लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई जयंती


एम. ए. हक 
पूर्ण उत्साह उमंग के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
जिलाधिकारी ने "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर कलेक्ट्रेट में दिलाई शपथ
कुशीनगर: दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्वतंत्र भारत के वास्तुकार "लौह पुरुष" सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया गया। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, प्रेम कुमार राय द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वतंत्र भारत के वास्तुकार "लौह पुरुष" सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (चित्र) पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई । उन्होंने कहा हम सभी को एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहना होगा तथा अपने देश /जनपद वासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का प्रयास करना होगा।यह स्वतंत्र भारत के वास्तुकार के रुप में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को मान्यता देने और राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्वता को सुदृढ़ करने का दिन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष की जयंती मनाई जा रही है ।आजादी के समय भारत की छोटी बड़ी रियासतों को एकता के सूत्र में पिरो कर भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी द्वारा अखंड भारत का निर्माण करने का काम किए है। अखंड भारत के निर्माण के साथ साथ स्वंतत्रता संग्राम में दिए गए उनके योगदानों को याद किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आइए हम सब मिलकर यह शपथ लेते है की हम सब मिलकर देश की एकता ,अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देंगे इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, जनपद स्तरीय अधिकारीगण , समस्त कलेक्ट्रेट सहायक एवं जनपद स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

डीएम के निर्देश पर किडनी निकालने वाला मामले मे जांच रिपोर्ट पर नया मोड़