पी०एम० किसान से 2.85 लाख किसान होंगे वंचित


एम. ए. हक 
कृषक गण चाहें तो एप डाउनलोड कर स्वयं कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
कुशीनगर: दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को उप कृषि निदेशक, अतिंद्र सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री तैयार न होने की स्थिति में सरकारी योजनाओं से होना पड़ेगा वंचित उन्होंने बताया कि जनपद कुशीनगर के 6.07 लाख किसानों में से 3.22 लाख किसानों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लिया गया है शेष 2.85 लाख किसानों को फार्मर रजिस्ट्री न बनने के कारण पी०एम० किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 21वीं किस्त से नहीं प्राप्त होगा  उन्होंने जनपद के सभी किसान भाईयों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री सहज जन सेवा केंद्र अथवा उनकी ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंपों के माध्यम से करा लेने का अनुरोध किया हैं। किसान भाई यदि चाहे तो गूगल प्ले स्टोर से FARMER REGISTRY UP मोबाइल ऐप डाउनलोड कर उसके माध्यम से स्वयं भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस कार्य में आ रही नाम मिसमैच एवं अन्य समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है। एक बार पुनः सभी किसान भाइयों से अपील की जाती है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लें, अन्यथा की दशा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से उन्हें बंचित होना पड़ेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राजकुमार साहनी को गन्ना वाली ट्राले ने कुचला मौके पर हुई मौत

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

कुशीनगर सांसद श्री विजय कुमार दुबे व नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव मडा़र विन्दवालिया स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बराई पट्टी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ