कुशीनगर के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया ग्रामसभा छितौनी, बेलवनिया के ज्ञानोदय इण्टर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
एम.ए.हक
कुशीनगर: दिनांक 23.10.2020 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत षष्टम् दिवस जनपद- कुशीनगर के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया ग्रामसभा छितौनी, बेलवनिया के ज्ञानोदय इण्टर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माननीय सांसद महोदय श्री विजय दुबे, हनुमानगंज थाना की महिलाध्यक्ष श्रीमती विभा पाण्डेय, जिला प्रोबेशन कार्यालय के प्रतिनिधि के रूप में विधिसह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजली पाण्डेय, विद्यालय के अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत महिलाओं तथा बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनके सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जन जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला विकसित करने हेतु महिलाओं तथा बच्चों को प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण में भाग लेने वाली छात्र-छात्राओं के प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया
मिशन शक्ति योजनान्तर्गत ब्लाक पड़रौना के सिधुआ ग्रामसभा में सिधुआ जूनियर हाईस्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनवाडी कार्यकर्तीया, सी0डी0पी0ओ0 एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रश्मि तिवारी एवं प्रोबेशन कार्यालय के प्रतिनिधी के रूप में बाल संरक्षण अधिकारी श्री विनय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओं, बेटी पढाओ, कन्या सुमंगला योजना, घरेलू हिंसा के रोकथाम आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गयी मिशन शक्ति योजना के अन्तर्गत प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से सभी आंगनवाडी केन्द्रांे, सभी तहसीलों, व ब्लाकों आदि में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पम्पलेट, पोस्टर, बैनर इत्यादि आवश्यक सामग्रीयों का वितरण किया गया ताकि सम्बन्धित जनमानस को अधिक से अधिक मात्रा में जागरूक किया जा सके।बाल संरक्षण ईकाई के कर्मचारियों द्वारा दुदही ब्लाक के अन्तर्गत कोरया, गुरवलियाॅ ग्रामसभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला/पुरूषों, बालक/बालिकाओं को मिशन शक्ति योजनान्तर्गत कोविड-19 के रोकथाम अन्तर्गत बेटी बचाओं बेटी पढाओं, घरेलू हिंसा, पाक्सों एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम, महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013, वन स्टाप सेन्टर तथा हेल्प लाईन नम्बर जैसे: 1098, 1090, 181, 112 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। महिला शक्ति केन्द्र द्वारा ब्लाक विशुनपुरा ग्रामसभा मनसा छापर के नेहरू इण्टर कालेज में मेंहदी प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 75 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा इस प्रतियोगिता हेतु छात्र-छात्राओं को रबर, पेन्सिल, कटर, कागज एवं कलर आदि का वितरण भी किया गया एवं उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण भी किया गया। ब्लाक कप्तानगंज ग्रामसभा बड़हरा बाबू के प्राथमिक विद्यालय में बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजनान्तर्गत घटते लिंगानुपात को बढाने, महिलाओं की शिक्षा सुनिश्चित कराने एवं समाज में बेटियों के प्रति सोच में परिवर्तन लाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित कराया गया। ताकि महिलाएं सशक्त होकर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सके तथा समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके, आदि विषयो से अवगत कराया गया उन्होने बातया कि वन स्टाप सेन्टर के कर्मचारियों द्वारा ब्लाक पडरौना, हाटा, सुकरौली, मोतीचक एवं नेबुआ नौरंगिया के ब्लाक अन्तर्गत मिशन शक्ति योजनान्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित उपायों के बारे में जानकारी दी गयी एवं एक ही छत के नीचे यौन उत्पीडन, यौन शोषण, घरेलू हिंसा, तस्करी, एसिड अटैक, छेड़छाड़ के प्रयास के कारण किसी भी प्रकार की हिंसा का सामना करने वाली पीडित महिलाओं को समस्त प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। जिसके अन्तर्गत पुलिस सहायता (महिला रिपोर्टिंग चैकी)/काउन्सिलिंग/मेडिकल/लीगल एड/रेस्क्यू वैन/कौशल विकास/अल्पावास गृह आदि की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है। जनपद वन स्टाप सेन्टर जिला चिकित्सालय रविन्द्र नगर में स्थित है। यहाॅ पर समस्याग्रस्त महिलाएं सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती है। आंगनबाड़ी कायकर्ती एवं आशा बहू द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो पर ग्रामसभाओ के विद्यालयों पर कन्या सुमंगला योजना के तहत सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर उनकी स्नातक तक की पढाई तक कुल 15000.00 रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इस योजना का लाभ दो बच्चों तक जन्म देने वाले परिवार को प्राप्त होगा यदि दूसरे प्रसव में जुडवाॅ बेटियाॅ जन्म लेती है तो तीनों बेटियों को लाभान्वित किया जायेगा। आदि के विषय में जानकारी दी गयी साथ ही साथ सभी हेल्प लाईन नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक, बेसिक एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विधिक अधिकारों की चर्चा के तहत महिलाओं के सुरक्षा विषयक विधिक प्रावधनों तथा सम्मान विषयक मुछ्दो ंपर जागरूकता हेतु विशेषज्ञ महिला सन्दर्भ दाओ के माध्यम से परिचर्चा की गयी एवं सूक्ष्म व्यायाम किक, पंचा ब्लाक, घतक हथियों यथा चाकू इत्यादि से बचाव करना, पुनरावलोकन एवं अभ्यास कार्य आदि का प्रशिक्षण आनलाईन/आॅफलाईन माध्यम से की गयी पुलिस विभाग द्वारा कोविड-19 के वचाव व रोकथाम के साथ विभिन्न जगहो पर मिशन शक्ति अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुये विभिन्न जानकारी दी गयी। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने, अच्छी शिक्षा व अच्छे प्रशिक्षण को लेकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) की ट्रेनिंग आरक्षीगण के माध्यम से दिलाया गया सेल्फ डिफेन्स की ट्रेनिंग में भाग लेने वाली छात्राओं को स्वयं के साथ-साथ अपने आस-पडोस में रहने वाली अन्य महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षित एवं जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढाओं, कौशल विकास योजना आदि की जानकारी देते हुये हेल्प लाईन नम्बर 1090 वुमेन पावर लाईन, 1098 चाइल्ड लाईन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाईन, 102 स्वास्थ्य हेल्प लाईन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 181 महिला हेल्प लाईन एवं 112 पुलिस हेल्प लाईन आदि नम्बर के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा छात्राओं और महिलाओं के साथ घटने वाले अपराध के विषय में विविध जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
Comments
Post a Comment