सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें


एम.ए.हक
कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाए- जिलाधिकारी
कुशीनगर: दिनांक 06 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि प्रदेश शासन की स्पष्ट मंशा है। कि सम्पूर्ण समाधान दिवस सहित जन सामान्य की शिकायतों का गुणवतापरक निस्तारण किया जाए ताकि उन्हें राहत का एहसास हो उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाले कार्यो में से एक है। अतः सम्पूर्ण समाधान दिवस, विभागीय और अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से लें और पूर्ण मानक एवं निर्धारित समय सीमा में उनका निराकरण करना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी आज तहसील हाटा के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दे रहें थे उन्होने कहा कि शासन की मंशा है। कि प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्याे का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे उन्होने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें और शिकायत कर्ता की संतुष्टि भी निश्चित रूप, से प्राप्त कर लें, शिकायत कर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा उन्होने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण किया जाना संभव नहीं है। तो उसका स्पष्ट कारण लिखते हुए शिकायत कर्ता को अवगत कराया जाए ताकि वे अपनी शिकायत को पुनः पे्रषित न कर सके उन्होंने निर्देश दिये कि वर्तमान और लम्बित शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करते हुए शिकायत कर्ता की संतुष्टि आख्या के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें जन सुनवाई दौरान ग्राम सभा सेंदुआर में पंचायत भवन निर्माण के सम्बंध में शिकायती पत्र प्रस्तुत होने पश्चात जिलाधिकारी ने तत्काल सम्बन्धित लेखपाल को बुलाकर आवश्यक निर्देश देते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिए आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल 111 शिकायतें दर्ज की गयीं जिन में 10 शिकायतों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद उपजिलाधिकारी हाटा प्रमोद कुमार, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल के अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय व तहसील के अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल