अर्जुन राम ने निर्वाची पदाधिकारी को लिखा पत्र
राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट
बिहार: गौनाहा गौनाहा प्रखंड के भितिहरवा पंचायत के मुखिया पति अर्जुन राम के द्वारा रामनगर विधानसभा से विधायक पद पर नॉमिनेशन करायी थी जो स्क्रूटनी में निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा उनकी नामांकन पत्र को रिजेक्ट कर दिया गया जिससे अर्जुन राम काफी दुखित होकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय बिहार सरकार पटना को लिखित शिकायत पत्र भेजी है। जिसमें लिखा है कि विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए थे लेकिन एक प्रत्याशी विशेष के दबाव में आकर स्क्रूटनी में मेरा नामांकन पत्र रामनगर के निर्वाचित पदाधिकारी मोहम्मद इमरान के द्वारा रिजेक्ट कर दी गयी प्रस्तुति के वक्त निर्वाचित पदाधिकारी ने मुझसे कहा कि आपने अपने एक प्रस्तावक का भाग संख्या गलत भर दिए है। मैंने निर्वाची पदाधिकारी से बार-बार आग्रह किया कि मुझे मात्र पाँच मिनट का समय दें ताकि मैं आवेदन में त्रुटि सुधार करा दु लेकिन निर्वाची पदाधिकारी ने मुझे सुधार कराने का एक मिनट का समय भी नहीं दिया और मेरा नामांकन रिजेक्ट कर दिया वहीं भाजपा उम्मीदवार भागीरथी देवी,सुबोध पासवान सहित अन्य उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए दो से तीन घंटे तक का समय निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा दिया गया जो हमारे साथ स्क्रूटनी में निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा भेदभाव बरती गयी है।
Comments
Post a Comment