नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने की दिये निर्देश
एम.ए.हक
कुशीनगर: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के पत्र दिनांक 13.10.2020 के क्रम में जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश दिनांक 14.10.2020 के अनुपालन में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर आम जन मानस को
सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट खाद्य पदार्थो के विरूद्ध विषेश अभियान के तहत अभिहित अधिकारी श्री मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अन्जनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिनांक 22.10.2020 व आज 23.10.2020 को नीचे लिखे विवरण के अनुसार अभियान चलाकर नमूना संग्रह किया गया
क्रम संख्या खाद्य कारोबारकर्ता का नाम स्थान का नाम खाद्य पदार्थ का नाम
1 मोतीचन्द हाटा बेसन
2 बच्चू सिंह जंगल विशुनपुरवा लोबिया
3 श्री हरि ट्रेडर्स, किशोर या
रामधाम पोखरा पडरौना साबूदाना
4 संजय कुमार कसया किशमिश
5 मदन गुप्ता कुशीनगर चिक्की
6 नेबूलाल सपहां ल्क केक
7 व्यास प्रसाद शिवपुर नमकीन
अभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि लिये गये नमूने जाॅच हेतु प्रयोगशाला भेज दिये गये है। जाॅच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी। तथा यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। छापेमारी टीम में श्री बृजेश कुमार, श्री सतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी व खाद्य सहायक श्री शैलेश चैधरी सम्मिलित थे।
Comments
Post a Comment