छठ पूजा के अवसर पर सभी जनपदवासी कोरोना से वचाव हेतु गाइडलाइन का पालन करें

एम.ए.हक
अफवाह न फैलायें और न ही अफवाहों पर विश्वास करें- अपर जिलाधिकारी
छठ पूजा अवसर पर आमजन प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करें
कुशीनगर: दिनांक 19 नवम्बर 2020 को अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने सभी उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार को निर्देशित किया है कि छठ पूजा का पर्व दिनांक 20 व 21 नवम्बर को मनाया जाना है, छठ पूजा के दौरान नदी/तालाब/घाटों पर भारी मात्रा में भींड इकट्ठा होती है, जिसके कारण नदी,तालाब, घाटों पर अव्यवस्था के कारण अप्रिय घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने आपदा प्रबंधन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुपालन में सुरक्षित छठ पूजा के लिए तैयारियों के साथ जनपद के समस्त तहसीलों में राजस्व विभाग द्वारा नदी ,तालाब, घाट का चिन्हिकरण किये जाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से लाइफ जैकेट,लाइफ सेविंग रिंग, रस्सी,सर्च लाइट,मेगाफोन, की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिए हैं। तथा तहसीलवार खतरनाक नदी, तालाब,घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था भी किये जाने का निर्देश दिए गए हैं। श्री राय ने आमजन को कोरोना वायरस से वचाव हेतु 2 गज की दूरी एवं मास्क का प्रयोग किये जाने, निर्धारित मार्ग पर ही गाड़ी चलाने व निर्धारित मार्ग पर ही  पार्किंग करने, की अपेक्षा की है। उन्होंने महिलाओं/बुजुर्गों/ वच्चों के पास अपने घर का पता मो0 न0 अवश्य रखें, तथा अफवाहे न फैलाएं न उस पर विश्वास करें, बैरिकेटिंग को न पार करें और खतरनाक घाटों और गहरे पानी मे न जायें उन्होंने छठ पूजा छेत्र में कहीं भी आतिशबाजी न करने व किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाने की अपील की है। उन्होंने जनपदवासियों से अपेक्षा की है। कि छठ पूजा अवसर पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार से सम्पर्क करें, व प्रशासन द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन करे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल