बस पंजाब से बेतिया आ रही थी ट्रक से टक्‍कर, घटना स्थल पर दो की मौत

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चम्पारण बगहा दिनांक 18 नवम्बर 2020 को बेतिया जिले में पंजाब से बेतिया आ रही बस की सीधी टक्कर ट्रक से होने के कारण दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ,कई लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार ,जहां ट्रक और बस के बीच सीधी टक्कर हुई है, इस संबंध में पता चला है। कि पंजाब से मजदूरों को लेकर बिहार के बेतिया जिला के लिए बस आ रही थी, तभी  नेशनल हाईवे- 24 पर उसकी ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे के बाद तेज़ रफ़्तार बस डिवाइडर को क्रॉस करते हुए सड़क से उतरकर एक प्लाट में बनी दीवार को तोड़ती हुई उसके अंदर जा घुसी. हादसे के बाद वहां चीख़-पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में सवार मजदूरों को बाहर निकाला. बस में 80 कामगार सवार थे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल