सुपरवाइजर एवं सुरक्षा जवान की भर्ती ब्लॉक स्तर पर
एम.ए.हक
सुरक्षा जवान हेतु हाईस्कूल व सुपरवाइजर के लिए इण्टर पास की योग्यता है निर्धारित
कुशीनगर: दिनांक 11 नवंबर 2020 को मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में (एस0आई0एस0) में सुपरवाइजर एवं सुरक्षा जवान की भर्ती कुशीनगर जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विभिन्न तिथियों में की जाएगी मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि एस आई एस इंडिया लि0 लखनऊ में सुरक्षा जवान की भर्ती जनपद के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर कैम्प लगा कर मापदंड के अनुसार बेरोजगार एवं प्रवासी युवकों की भर्ती कराने में सहयोग करें। कोविड- 19 मानकों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया सर्पेन्द्र यादव भर्ती अधिकारी एस आई एस इंडिया लि0 लखनऊ ने बताया है कि सुरक्षा जवान की ऊंचाई 168 से0मि0 वजन 56 किलो योग्यता हाईस्कूल, निर्धारित की गई है। तथा सुपरवाइजर हेतु ऊंचाई 170 से0मि0 व कक्षा 12 पास निर्धारित है। कोई भी बेरोजगार युवक ब्लॉक में 10 भर्ती कैम्प में शामिल हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों को 350 रू0 रजि0 शुल्क देना होगा मुख्य विकास अधिकारी ने दिनांक , 20-11-2020 को सुकरौली व मोतीचक में, 21-11-2020 को विशुनपुरा व कप्तानगंज में, 22-11-2020 को नेबुआ नौरंगीया व रामकोला में, तथा 23-11-2020 को खडडा व पडरौना ब्लॉक में कैम्प लगा कर भर्ती किया जाएगा अधिक जानकारी हेतु एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के मोबाइल न0 9415428045 , 8057562760 पर सम्पर्क कर विस्तार से जानकारी ली जा सकती है।
Comments
Post a Comment