पुलिस ने दो धंधेबाजो को पांच कार्टून विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिम चम्पारण दिनांक 18 नवम्बर 2020 नौतन पुलिस ने मंगलवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर गांव से पांच कार्टून विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। पकड़े गये दोनो धंधेबाज बरियारपुर गांव के पप्पू यादव और उमेश यादव बताये गये है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरियारपुर गांव के पप्पू यादव और उमेश यादव अपने द्वार पर गेंड़ के बोझा मे शराब छुपाकर रखा है। यदि त्वरित कार्रवाई की जाए तो शराब के साथ पकड़े जा सकते है। पुलिस प्राप्त सूचना के आधार पर जब बरियारपुर के पप्पू यादव के घर पहुंची तो देखा कि दो व्यक्ति पुलिस बल को देख भाग रहे है। Jजिसे पुलिस बल जवानो के सहयोग से उन्हे पकड लिया गया है । पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम पप्पू यादव और उमेश यादव बताये है। वही तलाशी के दौरान गेड़ के बोझे से पांच कार्टून विदेशी एट पीएम फ्रूटी नुमा शराब बरामद किया गया पदाधिकारी ने बताया कि शराब को जप्त कर मामले मे कांड अंकित करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है।
Comments
Post a Comment