मिक्सओ पैथी के विरोध में एक दिन की हड़ताल

हुस्नबानो की रिपोर्ट 
शाहजहाँपुर: जनपद के डेंटल एसोसिएशन व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मिक्सओ पैथी का विरोध 
शाहजहांपुर इंडियन डेंटल एसोसिएशन व इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने मिक्सओ पैथी के विरोध में एक दिन की हड़ताल की सरकार की मिक्सओ पैथी की नीति जिसमें सभी प्रकार के पैथी जैसे आयुर्वेद होमेईओ पैथी यूनानी आदि पैथी का मॉडर्न मेडिसिन के साथ मिश्रण कर घालमेल चिकित्सा पद्धति बनाने के क़दम का इंडियन डेंटल असोसिएशन व इंडियन मेडिकल असोसिएशन पुरज़ोर विरोध करती है। इस प्रकार के चिकित्सा पद्धति से मरीज़ को सही प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएँ नहीं मिल पाएंगी जो उनके लिए बहुत ही घातक है। पूरे देश में इंडियन डेंटल असोसिएशन वह इंडियन मेडिकल असोसिएशन ने एक दिन की हड़ताल कर सरकार से उनके इस क़दम के लिए अपना विरोध जताया है। आज सभी डॉक्टर्स ने अपने अपने क्लिनिक नर्सिंग होम व अन्य प्रतिष्ठान को बंद रखा व चिकित्सीय सेवाओं से विरत रहे हैं। सभी डॉक्टर्स IMA भवन में एकत्रित होकर मिक्सओ पैथी से होने वाले घातक परिणामों पर चर्चा की 
सभा में इंडियन डेंटल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सीमा ख़ान कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल डॉक्टर अमित वर्मा डॉक्टर गौरव रस्तोगी डॉक्टर के पी सक्सेना डॉक्टर आशीष अग्रवाल डॉक्टर रजत मेहरोत्रा व IMA की ओर से अध्यक्ष डॉक्टर बृजेन्द्र सक्सेना सचिव डॉक्टर विकास टंडन कोषाध्यक्ष डॉक्टर आनंद अग्रवाल व शहर के अन्य सभी चिकित्सक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल