मछली पकड़ने गए व्यक्ति की गला रेत कर उतारी मौत के घाट
नियाजुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के साखोपार कसया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को सुबह
मछली पकड़ने गए अधेड़ की गला रेतकर बगल गांव के एक युवक ने मौत के घाट उतार दिया जब सुबह इसकी सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया परिजन ने पुलिस को सूचना दिया जिसपर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हत्या का कारण मछली पकड़ने के दौरान एक दिन पूर्व हुए विवाद का कारण बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साखोपार निवासी 50 वर्षीय जयराम चौहान गुरुवार की रात गांव के चवर में मछली पकड़ने के लिए रोज की तरह चला गया शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो उसका भतीजा सूरज चौहान ढूढते हुए मौके पर पहुचा जहाँ देखा कि कंबल ओढ़े उसके चाचा सोए हैं जब वह कंबल हटाया तो देखा की उनका गला रेत कर हत्या कर दी गयी है।यह देख वह रोते और शोर मचाते हुए घर की तरफ भागा और घर वालों से इसकी जानकारी दी परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुँचे और मुकामी पुलिस को सूचना दी जिसपर मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना पाकर मौके पर एसएसपी एपी सिंह ,सीओ पीयूष कांत रॉय ने भी घटनास्थल का दौरा किया व आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जानकारी जुटाई कुछ ही देर में डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुँच गयी जिसने हत्यारोपी के घर मे घुस स्पष्ट कर दिया कि कातिल कौन है। घटना स्थल पर पहुँचने के बाद डॉग ने कंबल को सूंघने के बाद रास्ते मे हत्यारोपी के गिरे गमछे को सूंघा व घर मे घुसकर खून से सने कपड़े को सूंघ कर हत्या का पर्दा फास् कर दिया।पुलिस ने हत्यारोपी के घर से दो महिलाओं को हिरासत में लिया व साथ ही घटना स्थल पर लगे पम्पिंग सेट के मालिक अर्जुन निवासी दुर्गवलिया को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लेते हुए थाने ले गई।
Comments
Post a Comment