कच्ची शराब पकड़ने गये पुलिस के साथ ग्रामीणो ने किया मारपीट - एसपी ने दिए जांच करने की निर्देश

हुस्नबानो की रिपोर्ट 
शाहजहाँपुर: दिनांक 6 दिसम्बर 2020 शनिवार की शाम हाजीपुर गांव में शराब पीकर कच्ची शराब पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों के साथ की गई ग्रामीणों द्वारा मारपीट पर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। एस आनंद पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में पुलिस कर्मियों के साथ हुई मारपीट के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निपुण अग्रवाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निपुण अग्रवाल ने हाजीपुर गांव में शराब पीकर कच्ची शराब पकड़ने गए कटरा थाने के पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार एवं रवि लाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए आमद कराने के निर्देश दिए थाना प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने लाइन हाजिर पुलिस कांस्टेबल संदीप कुमार एवं रवि लाल को कार्यमुक्त कर दिया पुलिस लाइन में आमद कराते हुए कांस्टेबल संदीप कुमार एवं रवि लाल ने बताया है। कि उन्होंने शराब नहीं पी थी कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर गांव में शराब पकड़ने गए थे वहां पर गांव के सोनू व गिरीश कुमार को पकड़ने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे और मोटर साइकिल बाइक की चाबी निकाल ली इस दौरान ग्रामीणों ने बताया है। कि कटरा थाने से आए सिपाही संदीप कुमार एवं रवि लाल ने गिरीश कुमार के साथ मारपीट की और शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता की जिस पर ग्रामीण उत्तेजित हो गए और ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया सूचना पर गांव पहुंचे एसएसआई संतोष कुमार सिंह के समझाने पर ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की बाइक की चाबी वापस कर दी और थाना पुलिस की हाजीपुर गांव में हुई पिटाई के प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक एस आनंद तत्काल प्रभाव से दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निपुण अग्रवाल को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल