ब्लाक नेबुआ नौरंगिया में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे कुशीनगर के माननीय सांसद विजय कुमार दुबे उपस्थित रहे कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा टेलीविजन के द्वारा किसानों को संबोधित किया गया प्रधानमंत्री के सम्बोधन से पूर्व सांसद विजय कुमार दुबे ने किसान गोष्ठी आयोजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि बिल से किसानों को लाभ मिलेगा व कम लागत में फसलों की अधिक उत्पादन के साथ किसानों को फसल का वाजिब दाम भी मिलेगा वहीं पर कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण,के साथ खड्डा तहसील प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष मणी त्रिपाठी व नेबुआ नौरंगिया मंडल अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा व हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डॉ0 राम आधार राजभर ,राम अनुज मिश्रा, अनिल मिश्रा महेन्द्र पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, विकास खण्ड अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, व सहायक विकास अधिकारी नन्दलाल सिंह, निखिल उपाध्याय, आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment