सपा कार्यकर्ताओं द्वारा कृषि बिल के विरोध में चौपाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के विधान सभा खड्डा के ब्लाक नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत दिनांक 25 दिसम्बर 2020 को ग्राम सभा सौरहां बुजुर्ग (नन्दनछपरा ) में सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री शेषनाथ यादव के नेतृत्व में कृषि बिल की विरोध में किसानों की हित के लिए किसान घेरा चौपाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्री यादव ने लगे चौपाल में उपस्थित किसानों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नए कृषि बिल के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी ने किसान यात्रा के बाद अब चौपाल लगाने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर जगह जगह चौपाल लगाकर किसानों की हितरक्षा के उपाय किये जा रहे हैं। उन्होंने कृषि बिल के विरोध के साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार तथा पुलिस द्वारा जन उत्पीड़न पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनीधि अनवर अहमद  व संचालन युवा समाज सेवी फखरूद्दीन अहमद ने किया कार्यक्रम मे युवा नेता मनीष कुमार व बृजेश कुमार ने भी संबोधित किया इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्यासुद्दीन अंसारी, नेसार अहमद, रामरूप, वलीउल्लाह, उदयभान यादव, जियाउल हक, मनोज यादव, रूस्तम, तजमूल, सद्दाम, शमशाद, नेमतुल्लाह, राम बेलास, खुर्शेद,आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल