सफाई कर्मी की तैनाती के बावजूद ग्रामीणों ने किया स्वच्छता की पहल
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के ब्लाक खड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा बरवां रतनपुर में सफाई कर्मी की तैनाती के बावजूद ग्रामीणों ने नाली की सफाई और सड़कों की सफाई का पहल कर एक स्वच्छता का कदम उठाया जबकि मौजूदा सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा करने के लिए आगे कदम बढ़ाया जहां पर सरकार द्वारा ग्राम सभाओं में सफाई करने के लिए सफाई कर्मी रखे गए हैं। जिससे गांव की सड़क नाली गली कूचे की साफ सफाई हो सके जो भारत स्वच्छ मिशन के तहत है। जैसा कि देखा गया कि ग्राम सभा बरवां रतनपुर में सफाई कर्मी के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन का मजाक उड़ाया जा रहा है। यह देख कर गांव के कुछ युवा अपने हाथों में झाड़ू और फावड़ा लेकर नाली व सड़क की सफाई में जुड़ गए युवाओं का कहना है। कि किसी भी तरीके का गंदगी हमारे गांव में इकट्ठा ना हो ताकि हमारे गांव में कोई बीमार न पड़े हम सब युवा मिल स्वच्छ भारत के साथ सरकार के मंसूबों को आगे बढ़ाने में तत्पर रहेंगे ग्राम सभा की स्वच्छता में राजू प्रजापति, सुनील प्रजापति, छोटेलाल, राहुल कुमार, यूनुस खां, इरफान अहमद, विक्की कुमार, अरमान,जावेद अली, महबूब आलम, अयूब अंसारी, सलीम अंसारी, शकील अहमद, महताब आलम, आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment