अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से लोगों मे मचा हड़कंप

डॉ0 गौहर अंसारी की रिपोर्ट
बिहार: जनपद सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड में अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने से लोगों के अंदर मचा हड़कंप जब सुरसंड प्रखंड के बुढ़वा पखर के नजदीक लोगों ने अचानक एक अज्ञात व्यक्ति को एक तालाब में मरा हुआ देखा तो कुछ लोग  शोर मचाने लगा शोर मचाते ही लोगों का झुंड उभर पड़ा लोगो कि माने तो अज्ञात शव की पहचान राज कुमार राउत के रुप मे हो पाई है। जो सुरसंड प्रखंड के वार्ड नंबर 13 का निवासी बताया जा रहा है। जबकि अज्ञात व्यक्ति का उम्र 50 साल बताया जा रहा है। लोगों की माने तो अज्ञात व्यक्ति की मौत सुबह ही हो चुकी थी जब लोगों ने अज्ञात व्यक्ति के शव को देखा तो शरीर का आधा भाग तालाब में और आधा भाग किनारे पर स्थित था जानकारी के अनुसार बता दूं कि इससे पहले भी सुरसंड में इस तरह का घटना घटने से लोगों के अंदर भय का माहौल देखा जा रहा है। क्योंकि इससे पहले भी एक अज्ञात शव को लोगों ने सुरसंड प्रखंड के वालकेश्वर स्थान मे इसी तरह  देखा था बाद में उसकी पहचान कर ली गई थी लेकिन इस तरह का घटना बार-बार होने से लोगों के अंदर सवाल तो पैदा होता है। साथ ही साथ लोगों के अंदर भय स्पष्ट देखा जा सकता है। पुलिस प्रशासन दल बल के साथ पहुंचने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

मड़ार बिन्दवलिया के कोट स्थान के सामने भीषण एक्सीडेंट एक बालक की हुई मौत

पूर्व ग्राम प्रधान के लड़के की हुई मौत

सड़क बन रहा है मानक विहीन