जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं
एम.ए.हक
कुशीनगर: दिनांक 27 मार्च 2021 को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने होली के पर्व पर समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है। कि होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार है। और यह पूरे समाज को आपसी भाईचारा, मेलजोल, सौहार्द का संदेश देता है। उमंग, उल्लास एवं रंगो के इस पावन पर्व को इसके मूल भावना के साथ आपसी भाईचारे, मेलजोल एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाए पुलिस अधीक्षक ने होली त्योहार पर जनपदवासियों को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।
Comments
Post a Comment