प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं के बीच कुशल युवा कार्यक्रम के तहत वितरण किया गया सर्टिफिकेट

रामसेवक प्रसाद की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिम चम्पारण दिनांक 18 मार्च 2021 को बगहा अनुमंडल के अंतर्गत बड़गांव स्थित निटमे कम्प्यूटर द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र में प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्नमेंट डिग्री कालेज, बगहा के प्राचार्य प्रो० आर के चौधरी रहे।वहीं विशिष्ट अतिथि जदयू के मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह थे अन्य सम्मानित अतिथियों में समाजसेवी कहानीकार अब्दुल गफ्फार और केवाईपी हरनाटांड में संचालक शिवशंकर गुप्ता की भी उपस्थिति रही लगभग सवा दो सौ बच्चों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया सभी आगत अतिथियों ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के इस दूरदर्शी व महत्वाकांक्षी योजना की सराहना की कार्यक्रम में स्वयं सहायता भत्ता, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं के लिए पैंतीस प्रतिशत आरक्षण की भी चर्चा की गई संचालन को-कॉर्डिनेटर अविनाश सिंह यादव और धन्यवाद निटमे के डाइरेक्टर श्री बैजनाथ कुमार ने किया संस्था के लर्निंग फैसिलिटेटर गुलशन कुमार और विकास कुमार, मुकेश चौधरी ने भी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल