खड्डा तहसील के अंतर्गत दरगौली में दबंगों द्वारा अवैध कब्जा पीड़िता लगा रही है न्याय की गुहार
मुसैयद अली की रिपोर्ट
कुशीनगर: जनपद के तहसील खड्डा के अंतर्गत ग्राम सभा दरगौली में दबंगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा का मामला प्रकाश में आया है। बतादें कि थाना हनुमानगंज के अंतर्गत ग्राम सभा दरौली में अलगु पुत्र यदुवंश जिसकी गाटा संख्या 901 /1.0360 में 1/2 जिसमें लगभग 12 कट्ठा की भूमि पर अंबिका पुत्र शिव पूजन व परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा अवैध कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायत पीड़िता ने उपजिलाधिकारी खड्डा को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था उपजिलाधिकारी खड्डा अरविंद कुमार ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी हनुमानगंज ज्ञानेंद्र राय को इस प्रकरण का जांच करके न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने एवं आख्या देने को कहा। हनुमानगंज थाना प्रभारी ने मौके का जांच कर दोनों पक्षों के लोगों को थाने में बुलाकर हिस्सेदारी भूमि के संबंध में सहमति से यह निर्णय लिया कि 25 /3/2021 को दोनों पक्ष के लोग मौके पर पहुंच कर पंचायत के माध्यम से मामले का समाधान करने का निर्णय लें। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जो पंचायत का निर्णय होगा वह दोनों पक्षों को मानना पड़ेगा।
Comments
Post a Comment