शाहजहाँपुर सपा की मासिक बैठक की गई सम्पन्य
डॉक्टर अलाउद्दीन अंसारी की रिपोर्ट
शाहजहाँपुर: जनपद में आज दिनांक 6 मार्च 2021 को शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित सपा के जिला कार्यालय पर सपा की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा की गई और हाल में लखनऊ में 20 फरवरी को शामिल हुए डॉ.श्री राम सिंह कुशवाहा जी की पत्नी श्रीमती सलोना कुशवाहा डॉ. श्री रीत राम कुशवाहा जी का पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अखिलेश यादव प्रदेश व देश में भाईचारा कायम कर सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति कर देश व प्रदेश का माहौल खराब करना चाहती है। इस मौके पर एमएलसी अमित यादव उर्फ रिंकू ने कहा कि समाजवादी पार्टी व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कारवां बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ता चला जा रहा है। जो 2022 में विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाकर ही दम लेगा इस मौके पर विधायक कुंवर शरद वीर सिंह ने कहा कि सभी लोग मिलकर पूरी शक्ति मेहनत और निष्ठा से एकजुट होकर पंचायत चुनाव में सफलता हासिल कराएं इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि हम सभी लोगों को समाजवादी पार्टी को मजबूत कर समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। और 2022 में सपा की सरकार बनाना है। इस मौके पर सपा महासचिव रणंजय सिंह ने बताया कि जनपद रामपुर से 12 मार्च से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी द्वारा साइकिल यात्रा जौहर विश्वविद्यालय से शुरू होगी जो 15 मार्च को जनपद शाहजहांपुर कटरा पहुंचेगी बैठक में विचार व्यक्त करने वाले पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, महानगर अध्यक्ष कपिल वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव उपेंद्र पाल सिंह, सलोना, सैयद रिजवान अहमद, गोपाल अग्निहोत्री डॉ0 विनोद राठौर, सुधीर सिंह चौहान, राजीव वर्मा, अजफर अली, अनवर अली, इम्तियाज मंसूरी ओम गुप्ता आदि ने रखें इस मौके पर सर्वेश राठौर, अन्नू रस्तोगी शारदा राज, अतिउल्ला सिद्दीकी, नीरज वर्मा, वीरेंद्र यादव,सोनू यादव, धीरज कुमार, श्याम लाल यादव, सर्वेश कुमार यादव, अजय पाल सिंह, टिंकू सिंह, हफ़ीज़ आंसरी, आरिफ खां रानू खां अवधेश वर्मा, संतोष पाल, अंकुर कटियार, सुखबीर सिंह चौहान, सरदार जगजीत सिंह पांडे, मिश्री लाल पटेल, रवि प्रकाश पांडे, जीत बहादुर पांडे, संजीव मौर्य, दिनेश बाजपाई, सचिन सक्सेना, सचिन दीक्षित, राजेश कश्यप,सरदार मनजीत सिंह, नाजिम फारुकी प्रसून कुमार, लल्ला सिंह, अवनीश कुमार, सूरजभान, शादाब खां आदि मौजूद रहे बैठक का संचालन जिला सचिव डॉक्टर नवनीत यादव ने किया।
Comments
Post a Comment