रेलवे पुलिस के सामने एक अज्ञात शव को कुत्ते नोचता रहा और तमाशा देखता रहा पुलिस

डॉ0गौहर अंसारी की रिपोर्ट
बिहार: सीतामढ़ी जनपद के रीगा रक्सौल रेल खंड पर रीगा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत शुक्रवार के अहले सुबह हो गई महिला का शव कई टुकड़ों में बट गया लिहाजा स्थानीय लोगों ने शव को रेलवे ट्रैक के से अलग कर दीया घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा रेल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को दी गई हालांकि ईस दौरान शव रेलवे ट्रैक के समीप ही पड़ा था तकरीबन 4 घंटे बाद रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक आवारा कुत्ता शव को अपना निवाला बना रहे थे हद तो तब हो गई जब इस संवेदहीनता पर खेद करने के बजाय पुलिस वाले इस पर पर्दा डालने की नियत से मीडिया कर्मी से ही उलझ गए तब तक मीडिया के लोग पुलिस की लापरवाही की तस्वीर अपने कैमरे में व मोबाइल में कैद कर चुके थे जानकारी के लिए बता दूं घटना के करीब 4 घंटे बाद जीआरपी मौके पर पहुंची उस दौरान कुत्ते शव को नोच खा रहा था यह तस्वीर देखने के बावजूद पुलिस मुखदर्शक बनी रही यानी शव को कुत्ते के निवाला बनाने से बचाने के बजाय हाथ पर हाथ खरा कर देखती रही ,पुलिस हरकत में तब आई जब मीडिया के लोगों ने शव को नोच कर खाते कुत्ते की तस्वीर ले ली यह देख पुलिसकर्मी मीडिया से उलझ गई और तस्वीर लेने पर आपत्ति जताने लगे बाद में मामला शांत हुआ मीडिया कर्मी तस्वीर लेकर लौट गया और पुलिस वाले भी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया बरहाल पुलिस के विलंब से पहुंचने को लेकर उसकी तीखी आलोचना स्थानीय लोग कर रहे थे स्थानीय लोगों का कहना था कि महिला सुबह तकरीबन 4  बजे ही कट गई थी सीतामढ़ी से रीगा की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है लेकिन रेल पुलिस को 8 किलोमीटर की दूरी तय करने में 4 घंटे लग गए पुलिस के इस लापरवाही के कारण मानवता शर्मसार हुआ है शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे अपना निवाला बना रहे थे आने जाने वाले राहगीर भी अनजान बन रहे थे हालांकि महिला के शव का पहचान नहीं हो सका है स्थानीय लोग बताते हैं महिला पारिवारिक तंगी से आकर आत्महत्या कर ली होगी हालांकि इस पूरी घटना के बाद मीडिया कर्मी से उलझा राकेश कुमार सीतामढ़ी रेल पुलिस में मुंशी के पद पर तैनात है यवह सिपाही है वरीय पदाधिकारी के साथ साठ गांठ रहने की वजह से जिले में भी अपना धौस जमाते हैं यही वजह कि स्थानीय मीडिया कर्मी से उन्होंने काफी तू तू मैं मैं की इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष राजकुमार राम ने बताया कि हमारे क्षेत्र तकरीबन 80 किलोमीटर का है घटनास्थल पहुंचने में थोड़ी विलंब हुई है हालांकि कारण यह है कि प्राइवेट व्यक्ति ही सॉन्ग को उठाते हैं पहले प्राइवेट लोगों का इंतजाम करना होता है। उसके बाद ही हम लोग घटनास्थल पर जाते हैं हालांकि  सिपाही राकेश कुमार के द्वारा इस तरह की घटना नहीं किया गया है। वैसे सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल