ऑटो पलटने के क्रम में छ: सवार व्यक्ति जख्मी

प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार: पश्चिमी चंपारण दिनांक 20 मार्च 2021 को बगहा प्रखण्ड़ एक के चौतरवा - रतवल मुख्य मार्ग के रतवल गांव स्थित मलंग बाबा स्थान के समीप शनिवार की सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से छः यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें स्थानीय रतवल मे श्री आनंद अस्पताल में प्रथामिक उपचार कराने के बाद जख्मी लोगों को बेहतर इलाज हेतु उत्तर प्रदेश के पडरौना भेजा गया दुर्घटना ग्रस्त सुभाष सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल सभी लोग रंगललही गांव के रहने वाले हैं। घटना में जख्मी राजेश ठाकुर उम्र 35 वर्ष है। तथा 12 साल के लड़के व दो महिला भी शामिल हैं। ऑटो चालक ने बताया कि सामने मोड़ पर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बचाने के क्रम में सन्तुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल