पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी सट्टा किंग की हुई गिरफ्तारी
हुस्नबनो की रिपोर्ट
शाहजहाँपुर: दिनांक 3 मार्च 2021 बड़े दिनों में सट्टा किंग की हुई गिरफ्तारी आज शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आज पहली बार सट्टा किंग हुआ गिरफ्तार इसका नाम वेद व्यास त्रिपाठी है। इसका अवैध कारोबार उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक चल रहा था इसके पास से बहुत से उपकरण मिले जैसे लैपटॉप, कैलकुलेटर, डायरियाँ व लिखी पर्चियां 16 लाख रुपये भी मिले और पुलिस अधीक्षक एस आनन्द जी ने बताया कि सट्टा किंग बेदी को पकड़ने के लिये 25000 रुपये का इनाम भी रखा हुआ था इसको बहुत टाईम के बाद पहली बार गिरफ्तार किया गया है। और धारा 14 ए के अंतर्गत इस के सट्टे से कमाये हुए पैसे से जो प्रापर्टी ख़िरीदी हुई थी वह कब्ज़े में ले ली गयीं है। और अभी कुछ बाकी जाँच के बाद बची हुई ज़ब्त हो जायेगी यह पुराना सट्टा कराने वाला व्यक्ति है। जिसकी वजह से गरीब लोग 1 के 8 - 8 के 100 की लालच में पड़ जाते थे और अपना घर बच्चे बरबाद कर लेते थे।
Comments
Post a Comment