चौतरवा परसौनी हमीरा कोट माई स्थान के समीप 35 वर्षी व्यक्ति का शव पड़ा पुलिस को मिला
प्रमोद साह की रिपोर्ट
बिहार- पश्चिमी चंपारण दिनांक 08 अप्रैल 2021को
बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसौनी चौक बगहा- बेतिया एन एच 727 मुख्यमार्ग परसौनी के समीप हमीरा कोट माई स्थान के पास बुधवार की शाम के चौतरवा थाना पुलिस गस्ती के दौरान मे किनारे पड़ा मृत एक 35 वर्षी व्यक्ति के शव को बरामद किया है। शव को अपने नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंङलीय अस्पताल बगहा भेजा गया। थानाध्यक्ष शंभू शरण गुप्ता ने बताया कि मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के जग राम के पुत्र गोविन्द राम के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है स्पष्ट नहीं है। मृत युवक के माथे पर चोट लगी है।
Comments
Post a Comment