दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट चापाकल में पानी भरने को लेकर 9 लोग हुए घायल

राजू प्रसाद साह की रिपोर्ट
बिहार: बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण दिनांक 8 अप्रैल 2021 को बेतिया जिला पश्चिमी चम्पारण क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकी गांव में चापाकल पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना घटी है। जिसमें दोनों पक्षों के करीब महिला और पुरुष समेत 9 लोग जख्मी हो गए हैं। सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नरकटियागंज में पहुंचाया.जहाँ उनकी इलाज कराई जा रही है। घायलों की पहचान एक पक्ष के चानकी गांव निवासी अमित कुमार, राधिका कुमारी, कलावती देवी, जितेंद्र कुमार व दूसरे पक्ष के श्यामसुंदर राम, राम प्रसाद राम, अशोक राम, दुर्गावती देवी व अन्य के रूप में की गई है बताया जाता है कि श्याम सुंदर राम के बेटी का शादी था।शादी में आये मेहमानों को भोजन कराया जा रहा था।मेहमानों को पानी पिलाने के लिए बगल में सरकारी चापाकल पर पानी भरने गए तो दूसरे पक्ष ने विवाद उत्पन्न कर दिया। दोनों पक्ष गाली गलौज पर उतारू हो गए।मामला मारपीट में बदल गयी जानकारी के अनुसार मारपीट में लाठी,फट्टे एवं चाकूबाजी से 9 लोग जख्मी हो गए।स्तिथि को नाजुक देखते हुए एक पक्ष से दो लोगों को चिकित्सको ने बेहतर उपचार को लेकर बेतिया रेफर कर दिया गया है।वही,घटना स्थल पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

शाशन और प्रशासन की घोर लापरवाही से जा सकती थी किसी की जान

चेन्नई मे गलत मैसेज पोस्ट किये जाने को लेकर दो पक्षो में बना था तनाव

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, तीन घायल